मामाजी फार्म में है फिर भी भ्रष्ट मनरेगा योजना में काट रहे है चांदी आखिर जिम्मेदार कब लेंगे सुध पेटलावद से मनोहरसिंह डोडिया की रिपोर्ट

                                  मनरेगा में जमकर बंदरबांट तमाम प्रक्रिया में गड़बड़झाला लेकिन देखने वाला कोई नहीं आखिर जिम्मेदार कब सुध लेंगे । यह तो भविष्य के गर्त में छुपा हुआ है । हम बात कर रहे है जनपद पंचायत पेटलावद के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों कि कई ग्राम पंचायतों द्वारा इन दिनों शासन की मनरेगा योजना अन्तर्गत कार्य किए जा रहे है।लेकिन इन कार्यों में जमकर कमिशन चल रहा है । जिसके कारण कुछ ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार भी परेशान है । लेकिन जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी सहित अधीनस्थ कर्मचारी चांदी काट रहे है। यह कहना भी गलत नहीं है कि इन दिनों मनरेगा योजना के अन्तर्गत चल रहे कार्यों में कर्मचारी और अधिकारियों कि पांचों उंगलियां घी में है और तो और इन भ्रष्टों को किसी प्रकार का कोई डर तक नहीं है खुलेआम लेनदेन की बात करते हुए आसानी से देखा सुना जा सकता है । सूत्रों की माने तो इन दिनों कोई भी कार्य मनरेगा के अन्तर्गत यहां पर बिना लेनदेन के संभव ही नहीं है । यहां तक कि कई फर्मों के बिल भी बताया जाता है कि जनपद पंचायत के कुछ कर्मचारी अपने पास ही रखते है और कमिशन की राशि भरकर लगा देते है । जिस फर्म के बिल लगते है शायद उस फर्म संचालक को भी पता नहीं रहता है कि उसके द्वारा कागजों पर कहा ~ कहा सामग्री सप्लाई की जा रही है । आखिर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कमिशन खोरों के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया जा रहा है । मोदीजी का मंत्र न खाऊंगा न खाने दूँगा भ्रटाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे आखिर धरातल पर मामाजी कब उतरेंगे । जबकि जनपद पंचायत में भी वर्तमान में भाजपा की ही सरकार है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साल के आखिरी दिन 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए महाकाल दर्शन

Thu Dec 31 , 2020
उज्जैन, अग्निपथ। वर्ष- 2020 के अंतिम दिन ३१ दिसंबर को सुबह भगवान महाकाल के दरबार में विगत दिनों की अपेक्षा कम संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आए। लेकिन दोपहर के बाद उमड़ी भीड़ की संख्या रात होते-होते 30 हजार के पार हो गई। शुक्रवार को नववर्ष के पहले […]

Breaking News