मिलावट की शंका में पिसाई केंद्र पर छापा, एक हजार किलो लाल मिर्च जब्त

उज्जैन,अग्निपथ। मिलावट की शंका में शनिवार को पुलिस प्रशासन ने गढक़ालिका क्षेत्र में एक मिर्ची कारखाने पर छापा मारा। मौके से संदिग्ध पॉवडर के साथ एक हजार किलो मिर्च जब्त की गई है। खाद्य औषधी विभाग परीक्षण के बाद संबंधित पर कार्रवाई करेगा।

गढक़ालिका क्षेत्र में महेश पोरवाल करीब दो साल से आयुष पिसाई केेंद्र चला रहा है। यहां मिर्ची पॉवडर में मिलावट की सूचना पर शनिवार शाम करीब 6.30 बजे एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, एएसपी अमरेंद्रसिंह, खाद्य सुरक्षा विभाग के शैलेष गुप्ता,वीएस देवलिया ने टीम के साथ छापा मारा।

करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान कारखाने से 700 किलो पीसी मिर्च 350 किलो खड़ी मिर्च, 6 कट्टे बीज व पॉवडर मिला। टीम ने मिर्च का सेंपल भर लिया। एडीएम सूर्यवंशी ने बताया कि जब्त माल में मिलावट की संभावना है। परिक्षण की रिपोर्ट अनुसार पोरवाल पर कार्रवाई की जाएगी।

कलर मिलाने की शंका

छापे के दौरान कारखाने से घातक कलर भी मिला है। संभावना है कि मिर्च पावडर लाल दर्शाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। परीक्षण में इसके प्रमाण मिलने पर पोरवाल पर अपराधिक केस भी दर्ज किया जा सकता है। याद रहे पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को उंडासा में नकली मावा व घी बनाने का कारखाना भी पकड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अभी संगठन के नहीं, पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव का वक्त है

Sat Nov 21 , 2020
प्रदेश के युवा कांग्रेस नेता चुनाव रद्द कराने के लिए कमलनाथ से मिलेंगे उज्जैन, अग्निपथ। युवा कांग्रेस के चुनाव की घोषणा होने के साथ ही इसको निरस्त कराने के लिए जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है। उप चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस के नेता चुनाव नहीं कराना चाहते […]

Breaking News