राजस्थान के चिकित्सा मंत्री कोरोना पॉजीटिव

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर चिकित्सा मंत्री के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।

  • कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हेल्थ मिनिस्टर को जयपुर के RUHS अस्पताल में भर्ती किया गया है

जयपुर. राजस्थान में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। त्योहार और चुनावी सीजन में बढ़ती लापरवाही के नतीजे अब सामने आ रहे हैं। सोमवार को प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

​​​​RUHS अस्पताल में भर्ती​​​

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हेल्थ मिनिस्टर को जयपुर के राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (RUHS) अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अजीत सिंह ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। मंत्रीजी को हल्का सा बुखार है। उन्हें कोरोना से संबंधित अन्य लक्षण जैसे सांस में तकलीफ, स्वाद का बिगड़ना नहीं है। उन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें कोटेज वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अभी बुक करें रेलवे का टिकट और बाद में करें भुगतान

Mon Nov 23 , 2020
उज्जैन। कोरोना संक्रमण की वजह से उद्योग और व्यापार अभी पूरी तरह से पटरी पर नहीं आए हैं। ऐसे में व्यापारी और उद्यमियों को देश के विभिन्न शहरों में कारोबार के सिलसिले में ट्रेन से अक्सर सफर करते हैं। कई बार पैसों की तंगी से भी यात्रा स्थगित तक करनी […]

Breaking News