राजस्थान में सड़क हादसा, 8 की मौत:मध्यप्रदेश के राजगढ़ का रहने वाला था परिवार, सभी खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे

मृतकों में चार पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। यह परिवार खाटू श्यामजी के दर्शन करके लौट रहा था।

टोंक। राजस्थान के टोंक जिले के सदर थाना इलाके में देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर और जीप की भिड़ंत में मध्यप्रदेश के रहने वाले एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार जख्मी हुए। तीन साल की बच्ची सुरक्षित बच गई। घायलों को इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। मृतकों में चार पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। यह परिवार खाटू श्यामजी के दर्शन करके लौट रहा था।

हादसा नेशनल हाईवे 52 पर पक्का बंधा इलाके में हुआ। इसमें सवारी गाड़ी पुलिया की दीवार से टकराकर बुरी तरह से पिचक गई। उसमें सवार लोग गाड़ी में ही फंस गए। हादसे में कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। जहां कुछ की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई।

जीप पुलिया और ट्रेलर के बीच फंसकर पिचक गई। पुलिस को इसे निकालने के लिए JCB मशीन बुलवानी पड़ी।

25 दिन पैदल चलकर खाटू श्याम पहुंचे थे दो भाई

हादसे में मरने वाले सभी 8 लोग एक ही परिवार के थे। इसमें दो चचेरे भाई 25 दिन पैदल चलकर खाटू श्याम के दर्शन करने पहुंचे थे। इनका परिवार इन्हें लेने खाटू श्याम आया था। हादसे में एक चचेरा भाई पीछे की गाड़ी में होने कारण बच गया, लेकिन पैदल आने वाले दूसरे चचरे भाई और उसके साथ बैठे उसके सगे भाई की मौत हो गई।

हादसे में जीप पिचक गई। इसमें शवों को निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
हादसे में जीप पिचक गई। इसमें शवों को निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इनकी हुई मौत

हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। इसमें दो सगे भाई रामबाबू और श्याम सोनी की मौत हो गई। रामबाबू के एकलौते बेटे नयन और श्याम सोनी के बेटे ललित (पदयात्री) ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, ममता और बबली नाम की दो बहनों (रामबाबू और श्याम की चचेरी बहनें) और ममता के बेटे अक्षत की मौत हो गई। अक्षिता नाम की एक बच्ची ने भी दम तोड़ दिया, जिसकी मां सरिता घायल है। वहीं, सरिता की एक 3 साल की बच्ची नन्नू को हादसे में खरोंच तक नहीं आई।

क्रेन की मदद से घायलों को बाहर निकाला

टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारी गाड़ी मजार वाली पुलिया से टकराकर बुरी तरह से पिचक गई। उसमे सवार लोग गाड़ी में ही फंस गए। हादसे में कई लोगो की तो मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और क्रेन और जेसीबी मंगवाकर घायलों को निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजस्थान में पेट्रोल 100 रुपए पार:देश में सबसे ज्यादा वैट वाले राज्य में पेट्रोल 26 पैसे फिर बढ़ा; गंगानगर में प्रीमियम पेट्रोल 101.80 रुपए लीटर

Wed Jan 27 , 2021
जयपुर। राजस्थान में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो गया है। देश में सबसे ज्यादा वैट वाले इस राज्य में मंगलवार को पेट्रोल 38 पैसे और बुधवार को 26 पैसे बढ़ा। असर यह हुआ कि गंगानगर में सामान्य पेट्रोल 98.40 रुपए प्रति लीटर और प्रीमियम पेट्रोल 101.80 रुपए […]

Breaking News