विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने इंटरनैशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

नई दिल्ली। भारत के लिए 17 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला मैच खेलने वाले वाले विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने इंटरनैशनल क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। पार्थिव पटेल ने जब भारत के लिए डेब्यू किया था तब उनकी उम्र महज 17 साल 153 दिन थी। वह भारत के सबसे युवा विकेटकीपर है। 35 वर्षीय पार्थिव पटेल ने भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे इंटरनैशनल और दो टी20 मैच खेले हैं। घरेलू क्रिकेट के 194 मैचों में उन्होंने गुजरात का प्रतिनिधित्व किया।

2002 में उन्होंने अपना पहला इंटरनैशनल मैच खेला था। लेकिन दिनेश कार्तिक और धोनी के इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद पार्थिव पटेल नेशनल टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। वह लम्बे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे।

छोटे कद के पार्थिव पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी अलग-अलग टीमों की तरफ से खेला। इस साल दुबई में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वह विराट कोहली के नेतृत्व वाली बैंगलोर टीम (RCB) का हिस्सा थे। पिछले कुछ सालों से पार्थिव पटेल काॅमेन्ट्री भी कर रहे हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद वह क्या करेंगे इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अफसरों से बोले शिवराज - कांफ्रेंस कोई कर्मकांड नहीं है, हर माह एजेंडा दिया जाएगा जिस पर काम करना होगा

Wed Dec 9 , 2020
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों से कहा है कि यह काॅन्फ्रेंस कोई कर्मकांड नहीं है। हर माह एजेंडा दिया जाएगा। जिस पर काम करना होगा। उन्होंने दो टूक कहा- सुशासन का मतलब स्पष्ट तौर पर समझ लें कि बिना लेन-देन के समय पर जनता का काम करना है। […]

Breaking News