वैक्सीन पर स्वास्थ्य मंत्री ने अब दी अच्छी खबर, बताया कब लगेंगे टीके

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति के बीच करोड़ों लोगों को वैक्सीन का इंतजार है। देश की सवा अरब जनता जल्द से जल्द कोरोना की वैक्सीन चाहती है। इन सबके बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वैक्सीन को लेकर एक बार फिर से गुड न्यूज दी है। उन्होंने बताया है कि सरकार की योजना अगले छह महीने के अंदर 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगा देने की है। मालूम हो कि भारत समेत दुनियाभर में कई कंपनियां कोरोना वैक्सीन बना रही हैं और कई ने अपने ट्रायल भी पूरे कर लिए हैं।

वैक्सीन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से सोमवार को जब वैक्सीन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आने वाले 3-4 महीनों के अंदर इस बात की पूरी संभावना है कि हमारे पास वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी और लोगों को लगाना भी शुरू कर देंगे। उन्होंने आगे कहा, ”जुलाई-अगस्त तक, हमारी योजना 25-30 करोड़ लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने की है और इसी अनुसार हम लोग काम भी कर रहे हैं।” वहीं, हर्षवर्धन ने लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की अपील की। हालांकि, उन्होंने यह बात कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को लेकर कही। हर्षवर्धन ने कहा, ”मैं सभी से निवदेन करता हूं कि वे कोरोना वायरस को लेकर जारी नियमों जैसे- मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

वैक्सीन मुहैया कराने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी

देशभर में जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए मोदी सरकार युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश में वैक्सीन तैयार करने में जुटे तीन प्रमुख संस्थानों का दौरा कर वहां पर इनकी प्रगति की जानकारी ली थी। इसके अलावा, गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ वैक्सीन को लेकर प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी तरह की स्थितियों के अनुसार भंडारण और लोगों तक पहुंचाने के की तैयारी की जा रही है। वहीं, वैक्सीन पर काम कर रहीं कंपनियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे और वैक्सीन विकास पर चर्चा करेंगे।

एसआईआई प्रमुख पूनावाला भी दे चुके हैं पॉजिटिव संकेत

यह पहला मौका नहीं है कि जब कोरोना वायरस की वैक्सीन पर सरकार या फिर वैक्सीन कंपनियों की ओर से कोई पॉजिटिव संकेत आया हो। इससे पहले भी कई बार संकेत मिल चुके हैं कि वैक्सीन जल्द ही देश में उपलब्ध होने वाली है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर वैक्सीन का प्रोडक्शन करने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भी दावा कर चुका है कि सरकार जुलाई तक 30-40 करोड़ डोज खरीद सकती है। एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा था कि अब तक, हमारे पास भारत सरकार की ओर से लिखित में कुछ भी नहीं है कि वे कितनी खुराक खरीदेंगे लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि जुलाई, 2021 तक सरकार 30-40 करोड़ डोज खरीद सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन में 41 लाख की जमीन 12 लाख में नीलाम करने वाली तहसीलदार दीपाली निलंबित

Mon Nov 30 , 2020
उज्जैन. कलेक्टर गाइड लाइन को धता बताते हुए 41 लाख की जमीन को मात्र 12 लाख में अपने पति रंजीत कर्नाल के ड्राइवर प्रेमकुमार दांगी को नीलाम करना तत्कालीन उज्जैन नायब तहसीलदार दीपाली जाधव (वर्तमान में देवास में तहसीलदार) को महंगा पड़ गया। लोकायुक्त पुलिस की चार्जशीट के बाद शासन […]

Breaking News