एक करोड़ से ज्यादा की चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को देंगे एक लाख का इनाम

प्रभावित ज्वेलर्स परिवार ने की घोषणा

नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर में एक ज्वेलर्स के यहां से एक करोड़ रुपए से ज्यादा की चोरी की बड़ी वारदात के आरोपियों का पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी है। इस बीच प्रभावित परिवार ने आरोपियों का पता लगाकर खुलासा करने और बदमाशों की गिरफ्तारी होने पर पुलिस टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

नगर के व्यस्तम मार्ग पर पांडिया कॉलोनी में स्थित रामदेव ज्वेलर्स पर 3-4 जून की दरमियानी रात में अज्ञात चोरों द्वारा धावा बोलकर वहां से एक करोड़ से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात के साथ नगदी चोरी कर ले गए थे उक्त चोरी की वारदात को लेकर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर द्वारा दो टीमें गठित की गई है जो पूरी सक्रियता के साथ साक्ष्य जुटाकर इस चोरी का पर्दाफाश में जुटी हुई है।

चोरी की इस वारदात का पता लगाएं जाने पर रामदेव ज्वेलर्स के मालिक चेतन मांगीलाल सोनी द्वारा सराफा व्यापारी एशोसिएशन संघर्ष समिति के प्रांतीय महासचिव तथा आगर एसोसिएशन अध्यक्ष देवीलाल सोनी एवं स्थानीय व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष हीरालाल सोनी की सहमति से आगर जिला पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।

जिला पुलिस अधीक्षक को परिवार के मुखिया ने इस फैसले से अवगत कराया गया है। ज्ञात रहे कि नगर में घटित हुई उक्त चोरी की घटना नगर सहित जिले में हुई अब तक कि सबसे बड़ी चोरी है जिसे पुलिस प्रशासन चुनौती के रूप में लेकर इसे ट्रेप करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राम पंचायत किलोली निर्विरोध, श्याामूबाई होंगी सरपंच

Wed Jun 8 , 2022
पूर्व आईएएस डॉ. त्रिवेदी के प्रयासों से मिली उपलब्धि फोटो- 4 बडऩगर,अग्निपथ। पंचायत पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन के प्रोत्साहन के तहत बडऩगर जनपद की ग्राम पंचायत किलोली के पंचों सहित सरपंच पद के निर्विरोध निर्वाचन की खबर है। इस पंचायत में ग्राम किलोली व नामलपुर शामील है। ग्राम किलोली पूर्व […]

Breaking News