शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग के दल ने निजी अस्पताल के दस्तावेज जांचे

आगर-मालवा। बड़ौद रोड पर स्थित ईश्वर सर्जिकल हॉस्पिटल के दस्तावेंजों की जांच गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के दल ने की। कलेक्टर को हुई शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस मालवीय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के जांच दल ने अस्पताल का निरीक्षण कर मौके पर दस्तावेजों का सत्यापन किया। जिसमें मुख्य रूप से ऐनिस्थिया एवं पेथालॉजिस्ट चिकित्सक एवं अस्पताल में कार्यरत् नर्सिंग स्टाफ की योग्यता एवं पंजीयन दस्तावेज मांगे गए।

संबंधित चिकित्सकों एवं स्टाफ के दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए जांच दल ने 3 दिन का समय दिया है। प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर शिकायत का निराकरण होगा। जांच में पाया गया कि अस्पताल 5 अप्रैल 2021 से प्रारंभ हुआ एवं 10 बिस्तर स्वीकृत होकर नियमानुसार पंजीबद्ध है।

हॉस्पिटल में आज तक 40-50 सर्जरी की गई। इन मरीजों के दस्तावेज भी मांगे गए तथा हॉस्पिटल में एम्बुलेंस भी नहीं है। दल में जांच अधिकारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता, जिला मीडिया अधिकारी आरसी ईरवार एवं मुख्य लीपिक तेजकरण परमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला एसआई ने शादी नहीं होने से जहर पीकर की खुदकुशी

Thu Jul 8 , 2021
रतलाम। शादी न होने के कारण अवसाद के चलते यहां की एक महिला उप निरीक्षक (एसआई) ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। स्टेशन रोड थाने की एसआई के पास माता-पिता के नाम लिखे सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया है। स्टेशन रोड पुलिस थाना पर पदस्थ 34 वर्षीय महिला […]

Breaking News