सरकारी नाले की जमीन पर बेच दिये प्लाट, कॉलोनाइजर पर एफआईआर

रतलाम, अग्निपथ। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा अतिक्रमण तथा भूखंडों में गड़बड़ी, अनियमितता के विरुद्ध सख्त एक्शन ली जा रही है। ऐसे ही एक मामले में शहर के विरियाखेड़ी क्षेत्र में विकसित की जा रही वर्धमान नगर कालोनी के भूखण्डों में की गई गडबडी पर प्रशासन द्वारा कालोनाइजर विजेन्द्र गादिया के विरुद्ध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

शहर एसडीएम राजेश शुक्ला ने बताया कि कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी विकसित किए जाने के लिए नगर एवं ग्राम निवेश रतलाम से अभिन्यास स्वीकृत कराया गया। लेकिन नगर पालिका निगम रतलाम से कॉलोनी विकास के लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त नहीं की गई।

नगर तथा ग्राम निवेश के नक्शे में शासकीय नाले के स्थान को परिवर्तित किया गया तथा अन्य की निजी भूमि एवं नाले की भूमि पर 36 भूखंडधारियों को प्लाट का कब्जा दिया गया। इस संबंध में खेरादीवास रतलाम निवासी कॉलोनाइजर विजेंद्र कुमार गादिया द्वारा शासकीय नाले की भूमि पर अतिक्रमण कर शासकीय भूमि पर भूखंड विक्रय किए जाने पर उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।

खनिजों के अवैध परिवहन करते तीन वाहन जब्त

रतलाम, अग्निपथ। खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन में वाहनों को जप्त किया है। जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि गिट्टी और रेत के अवैध परिवहन में जप्त कर पुलिस थाना रावटी की अभिरक्षा में रखे गये। तहसील जावरा के रोजाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में जब्त कर पुलिस थाना जावरा की अभिरक्षा में रखा गया।

सालाखेड़ी चौकी के पास डंपर (एमपी 09-जीएफ 6845) को खनिज गिट्टी-चुरी के अवैध परिवहन में जप्त कर होमगार्ड लाइन की अभिरक्षा मे रखा गया। इसी प्रकार सालाखेडी चौकी से करमदी रोड पर डंपर (आरजे 26-जीए 2701, एमपी 47- एच 0405) को खनिज गिट्टी चुरी के अवैध परिवहन में जप्त कर होमगार्ड लाइन की अभिरक्षा मे रखा गया। इसके बाद एक डंपर को खनिज बोल्डर के अवैध परिवहन मे जप्त कर पुलिस थाना नामली की अभिरक्षा में रखा गया।
००००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचक्रोशी यात्रियों की सेवा करेगा सिंधु समाज

Thu Apr 21 , 2022
चंदन तिलक व रुद्राक्ष माला पहनाकर करेंगे स्वागत उज्जैन, अग्निपथ। आस्था की 118 किलोमीटर पंचक्रोशी यात्रा मे शामिल सभी धर्मालुजनों का सिंधु समाज उज्जैन भव्य रुप से स्वागत अभिनंदन करेगा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओ को गर्मी से राहत के लिए सुगंधित फव्वारे ,चंदन तिलक व शमियाने के साथ भोजन प्रसादी […]
sindhi samaj baithk 21 04 22