सहायक शिक्षक श्रीमती आशा उपाध्याय को सेवानिवृत्ति पर दी ससम्मान विदाई

उज्जैन, अग्निपथ। शासकीय माध्यमिक विद्यालय नरवर की सहायक शिक्षक श्रीमती आशा उपाध्याय पिछले दिनों सेवानिवृत हो गईं। 37 वर्ष की शासकीय सेवा के बाद हुए रिटायरमेंट के मौके पर स्कूल में गांव के जनप्रतिनिधि वरिष्ठ अधिकारियों पर साथी शिक्षकों ने उन्हें ससम्मान विदाई दी।

सेवा निवृत्ति के उपलक्ष्य मे दिनांक 6 सितंबर को विद्यालय स्टाफ द्वारा बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. चंद्रा नाहटे, प्रधान अध्यापक श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव, सरपंच श्री रामचरण माल्या, श्रीमती उपाध्याय के पति श्री एसडी उपाध्याय एवं सभी साथी शिक्षक गण उपस्थित थे।

प्राचार्य डॉ. नाहटे ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्रीमती उपाध्याय सरल स्वभाव और सादगी की प्रतिमूर्ति है। उन्होंने अपने शिक्षक की कार्यकाल में कई बच्चों को शिक्षा और संस्कार दिए जो आज कई उच्च पदों पर आसीन हैं। श्रीमती उपाध्याय जैसे सरल हृदय शिक्षक हमेशा बच्चों के चाहते भी रहते हैं।

सरपंच श्री माल्या ने भी श्रीमती उपाध्याय के शिक्षक के रूप में स्कूल में किए गए कार्यों की सराहना की।

साथी शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सरपंच और प्राचार्य ने श्रीमती उपाध्याय को फूल मालाव उपहार भेंटकर सम्मानित किया।

स्कूली बच्चों ने भी अपनी चहेती शिक्षिका का सम्मान और अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद लिया।

आभार प्रधानाध्यापक श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव ने माना। श्री उपाध्याय ने सभी को गरिमा पूर्ण आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षिका श्रीमती उपाध्याय के पुत्र इंजीनियर सुनील उपाध्याय अन्य परिजन भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस पार्षद पति के खिलाफ सफाईकर्मी ने पैसे लेने का आरोप लगाया, थाने में शिकायत

Sat Sep 9 , 2023
पार्षद पति मुजीब सुपारीवाला बोले- मेट का ट्रांसफर कराया इसलिए मुझे फंसाया जा रहा उज्जैन, अग्निपथ। कांग्रेस पार्षद के पति और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुजीब सुपारीवाला के खिलाफ नगर निगम की महिला सफाईकर्मी ने पचास हजार रुपए लेकर स्थायीकर्मी नियुक्त करवाने का दावा करने और अभद्रता करने का आरोप लगाते […]

Breaking News