सोनू सूद ने पत्नी के साथ किए भगवान महाकाल के दर्शन

उज्जैन, अग्निपथ। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी सोनाली के साथ भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। एक्टर ने मंदिर के गर्भ गृह में बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया। फिर से मंडरा रहे कोरोना के खतरे को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा नंबर वही है, मैं कल भी लोगों के लिए खड़ा था, आगे भी तैयार रहूंगा। उन्होंने सभी को कोरोना से सतर्क रहने की सलाह दी।

सोनू सूद उज्जैन में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी बीमारी से पीडि़त बच्चे अथर्व से मिले और मदद का भरोसा दिया। बच्चे को ठीक होने में इंजेक्शन लगना है। एक इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ है। परिवार के पास इतने रुपए नहीं है, जिसके लिए सोनू ने मदद की बात कही है।

फिल्म फतह के लिए मनोकामना की

सोनू ने गर्भगृह में करीब 20 मिनट महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। नंदी हॉल में मंत्र जाप किया। अभिनेता से मिलने वाले और देखने वालों की भीड़ लग गई। बाबा के दर्शन के बाद सोनू ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, देश कोरोना के बाद दोबारा खड़ा हुआ है। मैंने बाबा महाकाल से देश की सुख समृद्धि और देश का हर नागरिक खुशहाल रहे, यही मनोकामना की है। मेरी फिल्म फतह को लेकर मनोकामनाएं की हैं। मैं दोबारा जरूर मंदिर आऊंगा। कोरोना को लेकर सभी अपना ध्यान रखें और घबराए नहीं। महाकाल ने पहले भी मुझे ताकत बख्शी थी तो मैं कुछ कर पाया था, अब दोबारा मेरा प्रयास जारी रहेगा।

दुर्लभ बीमारी पीडि़त बच्चे से मिले सोनू सूद

सोनू उज्जैन में रहने वाले दुर्लभ बीमारी से पीडि़त बच्चे अथर्व से मिले। पिता पवन पंवार और उनकी पत्नी भावना ने बेटे के लिए 16 करोड़ के इंजेक्शन की बात साझा की। सोनू ने तत्काल मुंबई स्थित टीम से बात की। डॉक्टर की टीम से इलाज और इंजेक्शन के हर संभव मदद का एलान भी कर दिया। सोनू ने कहा भगवान महाकाल ने बच्चे अथर्व की मदद के लिए मुझे बुलाया था। शायद भगवान की यही इच्छा थी। बेस्ट डॉक्टर से बच्चे का इलाज करवाएंगे। इसके बाद सूद उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंदिर से निकालने पर पुजारी ले उड़ा था जेवरात से लदी मूर्तियां

Fri Dec 23 , 2022
साढ़े आठ लाख के जेवरात चुराने के आरोप में नौकरानी भी धराई,दोनों को जेल भेजा उज्जैन,अग्निपथ। चिमनगंज क्षेत्र में पिछले माह हुई दो चोरियों का शुक्रवार को एएसपी अभिषेक आनंद ने खुलासा कर दिया। मंदिर में प्रतिमा और आभूषण चुराने के आरोप में पूर्व पुजारी पकड़ाया है। वहीं घर से […]

Breaking News