स्टेट बैंक एटीएम का साइन बोर्ड लटका, दुर्घटना का इंतजार….?

बैंक प्रबंधन की लापरवाही का नजारा

बडऩगर, अग्निपथ। भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों की सेवा के प्रति कितना चिंतित है यह तो बैंक के उपभोक्ता भली भांति जानते है । फिर मामला बैंक सेवा में त्रुटि का हो या ग्राहको की सुविधाओं का। सेवा – सुविधाओं में कमी का नजारा एटीएम पर भी देखने को मिलता है। इस बारे में शाखा प्रबंधन को शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी रहती है।

शहर के शिवाजी रोड स्थित स्टेट बैंक की शाखा के समीप ही एटीएम पर एसी सुविधा भी है। जो सिर्फ ग्राहकों को दिखाने मात्र के लिए ही है। यहां पर दो-दो एसी लगे है जिनकी हालत देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना कुलिंग करते होंगे। भर गर्मी में भी यह एसी बंद पड़े थे। जिनके बारे में शाखा प्रबंधक को अवगत कराने के बाद भी इन्हे ठीक कराने की महज औपचारिकता पुरी की गयी। ऐसे में बैंक प्रबंधन की लापरवाही का एक और नमुना लगभग आठ दिनो से नजर आ रहा है।जिससे यहां कभी भी कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। और शायद दुर्घटना के बाद ही बैंक प्रबंधन कोई सुध ले।

जागरूक राहगीर मुकेश देवडा ने अग्निपथ को बताया कि बैंक के समीप ही स्थित एटीएम का साइन बोर्ड एक ओर से लटक गया है जो कभी भी किसी राहगीर के ऊपर गिर सकता है। वहीं यह लटका हूआ बोर्ड इलेक्ट्रीक मिटरों को छू रहा है। जिससे कभी भी करंट फैल सकता है। देवड़ा ने बताया कि इस खतरे भरे नजारे के बारे में बैंक प्रबंधन को मेरे द्वारा अवगत कराया जा चुका है किन्तु बैंक प्रबंधन ने अभी तक कोई ध्यान नही दिया है। इस बारे में अग्निपथ द्वारा शाखा प्रबंधक से चलायमान फोन पर सम्पर्क करना चाहा किन्तु उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘महेश’ उज्जैन चुनाव में उलझे रहे, तराना में कांग्रेस साफ हो गई

Sun Jul 10 , 2022
जिला पंचायत में भाजपा को मिली 11 सीट, कांग्रेस को 5 उज्जैन, अग्निपथ। जिला पंचायत के 21 वार्डो में हुए चुनाव के परिणामों की स्थिति अब लगभग साफ हो गई है। जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा ने 21 में से 11 सीटें हांसिल कर ली है और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की […]
court

Breaking News