स्वयं सेवकों ने सार्वजनिक जल स्रोतों की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

बडऩगर, अग्निपथ। साथी हाथ बढ़ाना, एक अकेला थक जायेगा मिल कर हाथ बटाना। यह एक फिल्मी गीत है जो अक्सर सुनने में आता है। जिसे गुनगुनाते हुए भी कई लोगों देखा व सुना जा सकता है। किन्तु इस गीत के शब्दों की सार्थकता नगर में देखने को मिल रही है जिसमें स्वयं सेवको द्वारा नदी, कुण्ड, देवालयों व ऐतिहासिक धरोहरों की सफाई कर स्वच्छता श्रमदान का स्वच्छता संदेश दिया जा रहा है।

गुरुवार को स्थानीय पण्डरीनाथ कुण्ड की सफाई का नजारा जब अग्निपथ ने देखा तो आसपास के रहवासियों ने प्रतिनिधि से चर्चा में इन स्वयं सेवको के श्रमदान को सराहा। यहां श्रमदान के दौरान स्वयंसेवको में सेवा का गजब का उत्साह देखने में आया जिसमें सुबह, तपती दोपहरी और देर रात में फावड़ा, तगारी थामे स्वयं सेवक सफाई कर देवालयों, घाट और कुंड की सूरत बदलते नजर आए।

कोरोना महामारी संक्रमण के दौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाविद्यालय इकाई के छात्रों का यह सेवा कार्य अनुकरणीय है। स्वयंसेवक पसीने से तरबतर व धुल धुसरित होकर भी चेहरे पर मुस्कान लिए यह कार्य कर रहे थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बडऩगर नगर प्रचार प्रमुख मनीष जैन ने देते हुऐ बताया कि 6 दिन से लगातार 35 महाविद्यालय विद्यार्थी द्वारा 26 घंटे में इस सफाई कार्य को संपूर्णता प्रदान की है।

इसके पूर्व में भी महाविद्यालय इकाई के स्वयंसेवक ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया था जिसमें 74 यूनिट रक्तदान शासकीय चिकित्सालय उज्जैन की टीम को किया गया था। इनके द्वारा नगर के प्रमुख स्थल व धरोहर शेरपुर हनुमान मंदिर, भगवती माता मंदिर, नवग्रह हनुमान मंदिर भीमराज बाग, शिवघाट, पंडरीनाथ कुंड आदि पर स्वच्छता अभियान चलाया जहाँ साफ-सफाई व स्वच्छता के बाद परिसर दमकते नजर आए। शुक्रवार को पुराने बैराज पाला रोड पर स्थित शिव मंदिर की साफ-सफाई और सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मालीखेड़ी पहुँचे सांसद घर-घर पहुंचकर किया वैक्सीनेशन का आह्वान, खड़े रहकर लगवाया ग्रामीणों को टीका

Thu May 27 , 2021
चार दिन पहले वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों पर हुआ था हमला उन्हेल, अग्निपथ। सांसद अनिल फिरोजिया ने माली खेड़ी गांव में वैक्सीन लगाने में ग्रामीण एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ हुए विवाद के बाद माली खेड़ी गांव का गुरुवार को दौरा किया। यहां पहुंचकर सांसद ने पारदी समाज […]

Breaking News