हमला कर 4 बदमाशों ने छीना 1.47 लाख से भरा बेग; पेट्रोल पंप प्रबंधक के साथ वारदात

उज्जैन/बडऩगर, अग्निपथ। घात लगाकर खड़े 4 बदमाशों ने रविवार देर शाम पेट्रोल पंप प्रबंधक पर लाठियों से हमला कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। सोमवार को पुलिस ने आसपास के गांवों में दबिश दी। लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया।

बडऩगर थाने के एसआई करणसिंह पाल ने बताया कि ग्राम खरसौदकलां में आदिनाथ पेट्रोल पंप का प्रबंधक दिलीप पिता रामलाल गेहलोत (32) रविवार शाम दिनभर की राशि 1 लाख 47 हजार रुपये बेग में रखकर अपने घर बडऩगर जाने के लिये बाइक से निकला था। सेमलिया चांदला के बीच पुलिया पर उसे 2 बाइक लेकर खड़े चार बदमाशों ने रोक लिया और लाठियों से हमला कर रुपयों से भरा बेग और मोबाइल छीनकर भाग निकले।

प्रबंधक ने वारदात की सूचना ग्रामीणों की मदद से पुलिस तक पहुंचाई। पुलिस वारदात स्थल पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की। रात में प्रबंधक की शिकायत पर चार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

बाइक से आते दिखे 2 बदमाश

एसआई पाल ने बताया कि सोमवार को सेमलिया चांदला के आसपास क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये। एक स्थान पर बाइक से 2 बदमाश आते दिखाई दिये हैं। जिनका हुलिया प्रबंधक द्वारा बताये गये हुलिये से मिलता दिखाई दिया है। बदमाश आसपास के होना प्रतीत हो रहे हैं। जिसमें चलते रणहेड़ा, चिरोलाकलां, खरसौदकलां, मीठीखेड़ी गांवों में पहुंचकर कैमरे में दिखे संदिग्धों की पहचान के प्रयास किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा महाकाल की सवारी में फिर श्रद्धालुओं की साफ हुई जेब

Mon Aug 9 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। बाबा महाकाल की सवारी में सोमवार को एक बार फिर बदमाशों ने श्रद्धालुओं की जेब पर हाथ साफ किया है। पिछले दो सोमवार को भी आस्था की भीड़ में बदमाशों ने दर्जनों श्रद्धालुओं के साथ वारदात की थी। सावन मास का तीसरा सोमवार होने पर बाबा महाकाल के […]

Breaking News