आगर में दर्दनाक हादसा : देवी दर्शन करने जा रहे लोगों की नाव पलटी, एक परिवार के पांच लोगों की मौत

आगर-मालवा, अग्निपथ। आगर जिले के चीलर डेम में डोंगी (छोटी नाव) पलटने से पांच लोग डूब गए। पांचों के शव मिल गए है। यह सभी लोग देवी मां के दर्शन करने जा रहे थे और हादसा हो गया।
आगर जिले में ग्राम कानड़ से लगभग नौ किमी दूर लाखा खेड़ी गांव से पचेटी माता मंदिर दर्शन के लिए डेम का एक नाला पार करने के लिए डोंगी में सवार होकर जा रहे थे। सभी पांचों लोग एक ही परिवार के हैं जिसमें दो महिलाएं, दो बालिकाएं और एक बालक शामिल हैं। डूबकर मरने वालों में जया (13) और उसकी मां रामकन्या पत्नी जगदीश (35), सुनीता पत्नी रामप्रसाद (40), उसकी बेटी अलका (13) साल के शव जल्दी निकाल लिए गए थे। जबकि अभिषेक (9) का शव काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। पांचों लोगो के शव बरामद करने के लिए एसडीआरएफ दल द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। कलेक्टर अवधेश शर्मा ने मृतकों की अंत्येष्टि के लिए 5-5 हजार रुपए देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, एएसपी आगर ने रेस्क्यू करने वाले एसडीआरएफ प्रभारी सुरेश कुमार यादव सहित जवान महेश खराड़ी, घीसुलाल एवं लक्ष्मण मीणा को मौके पर ही 500-500 रुपए का इनाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रेय लेने की होड़...!

Wed Dec 2 , 2020
पुलिस द्वारा पिछले दिनों शराब से भरे हुए ट्रक को पकडऩे की कार्रवाई की गयी। एक संगठन द्वारा पुलिस की इस कार्रवाई पर प्रश्न चिन्ह खड़े करते हुए श्रेय लेने की का कार्य किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि शराब से भरे ट्रक को 20-25 किलोमीटर पीछा […]

Breaking News