17 साल की किशोरी से 37 साल के जीजा ने किया दुष्कर्म

  • पत्नी के जाने के बाद नाबालिग को कमरे में बंद कर दिया था
  • एक महीने से मौके की तलाश में था, हाथ से मुंह बंद कर दिया था

भोपाल। हबीबगंज इलाके में 17 साल की एक नाबालिग से उसके 37 साल के सगे जीजा ने दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपी ने नाबालिग को घटना के बारे में किसी को ना बताने की बात कहकर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी ने पत्नी की मदद के लिए नाबालिग साली को एक महीने पहले कानपुर से यहां बुलाया था। उसके बाद से ही वह मौके की तलाश में था। पीड़िता ने अपनी बहन के साथ आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

हबीबगंज पुलिस के अनुसार 17 साल की किशोरी मूलत: कानपुर की रहने वाली है। वह पढ़ाई छोड़ चुकी है। उसकी बड़ी दीदी का ससुराल हबीबगंज में रहती है। करीब 1 महीने पहले उसके जीजा बृजेश ने उसे यहां बहन की मदद के लिए बुला लिया था। तब से वह दीदी और जीजा के साथ ही रह रही थी। नाबालिग ने आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे वह घर पर अकेली थी।

बहन और दूसरे लोग बाहर गए थे। इसी दौरान जीजा आया और उन्होंने कमरा अंदर से बंद कर लिया। मेरे कुछ कहने के पहले ही उन्होंने मेरा मुंह दबा दिया और जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उन्होंने धमकाते हुए कहा कि अगर दीदी को इस बारे में कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। देर शाम जब दीदी घर पहुंची, तो उसने उन्हें सबकुछ बता दिया। रात करीब 10 बजे पीड़िता ने अपनी बहन के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

93 साल के हुए आडवाणी, घर जाकर पीएम मोदी ने खिलाया केक, पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया

Sun Nov 8 , 2020
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी आज 93 वर्ष के हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनकी लंबी आयु की कामना करते हुए कहा कि पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है. रविवार सुबह […]

Breaking News