4 सितंबर से होगी पर्वाधिराज पर्युषण की आराधना प्रारम्भ, 8 सितंबर को जन्म वाचन

उज्जैन। श्री महावीर श्वेताम्बर जैन स्थानकवासी न्यास, सुभाष नगर में आज 4 सितंबर से पर्वाधिराज पर्युषण की आराधना प्रारम्भ होगी। प्रात: काल शास्त्र वाचन एवं प्रवचन आयोजित होंगे। प्रतिदिन दोपहर में ज्ञानवर्धक गेम्स एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। 8 सितंबर को प्रभु जन्म वांचन समारोह होगा एवं 11 को संवत्सरी महापर्व की आराधना के साथ पर्युषण समापन होगा।

यहां विराजित श्री साधुमार्गी शांतक्रांति जैनसंघ नायक, आचार्य प्रवर 1008 श्री विजय राज जी मसा आज्ञानुवर्ती परम विदुषी वैभवश्री जीजी मसा आदि ठाणा 3 की प्रेरणा एवं पावन निश्रा में सुभाष नगर स्थानक में पर्वाधिराज पर्युषण के आगमन पूर्व ही पर्व के स्वागत में दीर्घ और कठिन तप आराधना जारी है। इसी क्रम में नमन कैलाश मारू के 37 उपवास पूर्ण हुए, इंद्रा चौरडिय़ा 31 एवं अर्चना बापना के 25 उपवास की तपस्या जारी होकर मासक्षमण की और अग्रसर है।

साथ ही डॉ अशोक जैन के 11, कविता संदीप जैन 9, सांवर गुर्जर ;महासतीजी के साथ सेवक भाई के 5 उपवास की तपस्या पूर्ण हुई। वहीं 3 उपवास तेले, एकासन, बियासन की लड़ी निरंतर जारी है। 12 सितंबर को उज्जैन में विराजित सभी साधु संतों एवं सभी श्री संघों से सामूहिक क्षमायाचाना का कार्यक्रम रहेगा। सभी कार्यक्रमों में समाजजन की उपस्थिति की प्रार्थना संघ मंत्री प्रकाश चंदजी बोथरा ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना अनुमति निकाल रहे थे बाना दूल्हे और बैंड वाले पर केस

Fri Sep 3 , 2021
बिना मास्क भीड़ जमा पर फटकारा तो छिपने लगे बाराती उज्जैन, अग्निपथ। कोविड नियम का उल्लंघन कर बाना निकालना बोहरा युवक को भारी पड़ गया। देर रात सामने आए मामले में खाराकुंआ पुलिस ने दूल्हे और बैंड संचालक पर धारा 188 के तहत केस दर्ज कर दिया। फव्वारा चौक निवासी […]
कमरीमार्ग पर बारातियों को घेरती खाराकुंआ पुलिस।