नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने बकरी ईद को बताया राष्ट्रीय पर्व

उज्जैन। ईद को नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने राष्ट्रीय पर्व बताते हुए व्यवस्था करने के आदेश जारी किए हैं।

20 जुलाई को अपर संचालक के हस्ताक्षर से जारी हुए पत्र में सभी संभागीय संयुक्त संचालकों, नगर निगम आयुक्तों, सभी पालिका और परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राष्ट्रीय पर्व ईद -उल-अजहा के मौके पर समस्त समुचित व्यवस्था करें।

पत्र में नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का हवाला दिया गया है। साथ ही पत्र में कहा गया है कि डॉ औसाफ शाहमीरी खुर्रम चेयरमैन आल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी भोपाल की प्रति भी भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बायपास मार्ग पर बिना अनुमति हो रहे निर्माण पर प्रशासन मौन

Wed Jul 21 , 2021
थांदला। नगर के बायपास मार्ग से आम लोगों को तो कोई राहत नहीं मिली। लेकिन बायपास मार्ग पर स्थित निजी भूस्वामियों की जमीनों की कीमते बढऩे से उनको राहत जरूर मिली गई है। जो अब विवादों का बायपास बनता जा रहा है। बायपास मार्ग पर धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी […]

Breaking News