दिल्ली से जैश के 2 आतंकी गिरफ्तार, साजिश नाकाम

पठान सूट पहने दोनों आतंकी। दोनों से पूछताछ जारी है। मोबाइल की जांच में जैश सरगना मसूद अजहर की वीडियो क्लिप भी मिली है।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार रात दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से कुछ अहम दस्तावेज और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं। ये जम्मू-कश्मीर के बारामूला और कुपवाड़ा के रहने वाले हैं। वॉट्सऐप ग्रुप पर पाकिस्तान से बात होती थी।

दो पिस्टल, 10 बुलेट बरामद
दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस विंग को सराय काले खां में कुछ संदिग्ध लोगों के मौजूद होने की खबर मिली थी। इसके बाद से इन पर नजर रखी जा रही थी। सोमवार रात पुख्ता सूचना के आधार पर स्पेशल सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से कुछ संवेदनशील दस्तावेज और विस्फोटक बरामद किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों आतंकियों के पास से दो सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

निशाने पर थे कई VIP
गिरफ्तार आतंकियों के नाम अब्दुल लतीफ मीर और अशरफ खटाना बताए गए हैं। एक आतंकी बारामूला जबकि दूसरा कुपवाड़ा का रहने वाला है। इनके निशाने पर राष्ट्रीय राजधानी के महत्वपूर्ण स्थल और VIP थे। दोनों से पूछताछ जारी है। अगस्त में भी दिल्ली पुलिस ने IS के एक आतंकी को गिरफ्तार किया था। इसके पास से IED डिवाइस बरामद की गई थी।

वॉट्सऐप से पाकिस्तान से बात करते थे
अफसरों ने आतंकियों का फोन चैक किया, जिसमें वॉट्सग्रुप में पाकिस्तानियों के नंबर मिले। ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जाना चाहते थे। मोबाइल से जैश सरगना मसूद अजहर की वीडियो क्लिप भी मिली है। ये आतंकी सहारनपुर स्थित देवबंद भी गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्यप्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ बनेगा कानून, विधानसभा के अगले सत्र में आएगा विधेयक

Tue Nov 17 , 2020
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान भोपाल। मध्यप्रदेश में लव जिहाद को लेकर अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में लगातार सामने आ रहे लव जिहाद के मामलों को रोकने के लिए मध्यप्रदेश शासन कानून लाएगी। सरकार इसे लेकर धर्म स्वातंत्र्य कानून बना […]

Breaking News