दुकान संचालक की गर्दन पर चाकू रख लूटी कीमती साड़ी

उज्जैन, अग्निपथ। दुकान में घुसकर एक बदमाश ने चाकू की नोक पर कीमती साड़ी लूटने की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश 2 नाबालिगों को साथ लाया था। फुटेज सामने आने के बाद नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है।

टॉवर चौक पर एमएल कॉम्पलेक्स में फैशन पाइंट नाम से साड़ी की दुकान में गुरुवार को एक बदमाश 2 नाबालिगों के साथ पहुंचा और संचालक नरेश पिता निरंजन परिहार निवासी देसाईनगर की गर्दन पर चाकू रखकर लाल रंग की वर्क की 3 हजार रुपये कीमत की साड़ी छीनकर ले गया। बदमाश धमकी देकर गया कि कल दूसरे दुकान वाले की बारी है।

वारदात के बाद मामले की सूचना माधवनगर थाना पुलिस को दी गई। दुकान में लगे कैमरे देखे तो बदमाश की पहचान विक्की उर्फ बलराम निवासी वाल्मीकि नगर के रूप में हो गई। कैमरे में बदमाश के साथ दो नाबालिग दिखाई दिये थे, जिन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि बदमाश आपराधिक प्रवृति का है, पूर्व में उस पर जिलाबदर की कार्रवाई हो चुकी है। फुटेज में बदमाश बीच बचाव के लिये आई महिला को भी धमकता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो धमकी देकर भाग निकला। जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इलेक्ट्रिक दुकान संचालक को लूटने वाले बदमाश सलाखों में

Fri Jul 2 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड पर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के पास इलेक्ट्रिक दुकान संचालक को हमला कर लूटने वाले 2 बदमाश हिरासत में आ चुके हैं। बदमाशों ने चिमनगंज थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनने की वारदात को भी अंजाम दिया था। बदमाशों से कई वारदातों का खुलासा हो सकता है। बुधवार रात […]

Breaking News