युकां द्वारा मेरा रविवार सार्थक रविवार अभियान के तहत पौधरोपण

Youth congress tree plantation

शहर के अव्यवस्थित उद्यानों को व्यवस्थित करने की पहल

उज्जैन। युवक कांग्रेस उज्जैन दक्षिण विधानसभा उपाध्यक्ष मोहसिन पठान के नेतृत्व एवं चंद्रभान सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में मेरा रविवार सार्थक रविवार अभियान के दूसरे चरण में शहर के अव्यवस्थित बगीचों को व्यवस्थित करके पौधारोपण किया गया।

अभियान के अंतर्गत रविवार को महालक्ष्मी एवेन्यू कॉलोनी में रहवासी एवं युवा साथियों के साथ पौधारोपण किया गया। युवक कांग्रेस के इस अभियान की प्रशंसा क्षेत्रीय रहवासियों ने भी की। युवा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अगले सप्ताह की रूपरेखा भी तैयार की गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से हरीश मेहरा, सुनील कुलश्रेष्ठ, संतोष दुबे, सुनील श्रीवास, विपिन अशोक मीणा, शेखर परमार, अजय सिंह तवर, आकाश गुप्ता, अंकित सेन, शुभम गुप्ता, मयंक सेन, रहीम लाला, ऋतुराज सिंह चौहान, नईम हुसैन, विवेक दोहरे, विवेक शर्मा,जैनुल शेख, सुफियान अली, गिरिराज सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बार कोड रीड नहीं होने पर दो फूल वाले फर्जी पर्ची के साथ पकड़ाए

Sun Jul 4 , 2021
दैनिक अग्निपथ का अंदेशा निकला सही : शनिवार को भी एक हारफूल वाला पकड़ाया था, चार नंबर गेट पर पर्ची फाडऩे में कोताही उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था शुरू होते ही फर्जीवाड़ा होना शुरू हो गया है। शनिवार को एक और रविवार को दो हारफूल वाले फर्जी […]

Breaking News