भाजपा जिला ग्रामीण को पूरे देश में संगठन का आदर्श जिला बनाना है : लिटोरिया

भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण की बैठक में संभागीय संगठन मंत्री, जिलाध्यक्ष, सांसद एवं विधायक ने संबोधित किया

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण को पूरे देश में संगठन का आदर्श जिला बनाना है। जिले के एक- एक बूथ को आदर्श बूथ बनाना है। यह बात रविवार को भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों एवं मण्डल महामंत्री की बैठक में कही। लिटोरिया ने कहा कि प्रत्येक मण्डल एवं प्रत्येक बूथ की बैठक हर माह करें।

मण्डल प्रभारी एवं मण्डल अध्यक्ष एक एक बूथ पर जाकर बूथ समिति की बैठक लेंगे। मण्डल प्रभारी प्रत्येक माह में 2 दिन अपने प्रभार वाले मण्डल में प्रवास करें एवं रात्रि विश्राम भी वहीं करें। भाजपा बूथ आधारित पार्टी हो गई है। बूथ सम्पर्क अभियान चलाकर प्रत्येक बूथ का प्रवास करें। व प्रत्येक बूथ को मजबूत करें। बैठक में अतिथियों एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत पानबिहार मण्डल अध्यक्ष नारायणसिंह बोरमुण्डला ने किया।

जिला मीडिया प्रभारी पंकज चौहान ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं मेहनत से अपने दायित्व का निर्वहन करें। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुरसिंह चौहान एवं प्रदेश सहकोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बैठक के पश्चात पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल महामंत्री उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री नाहरसिंह पंवार एवं आभार जिला महामंत्री धर्मेश जायसवाल ने किया।

पर्यावरण संतुलन विश्व की सबसे बड़ी समस्या : जोशी

उज्जैन। भाजपा नगर उज्जैन द्वारा सभी बूथों पर पौधारोपण किया गया। पौधरोपण का कार्यक्रम पितृ पुरुष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि 23 जून से उनकी जन्म जयंती 6 जुलाई तक चला। सह मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी ने कहा कि मनुष्य का जीवन पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर है, पर्यावरण असंतुलन आज विश्व की सबसे गंभीर समस्या है। पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन हम सभी की प्राथमिकता और कर्तव्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सर्वोपरि शक्ति होते हैं। संगठन एवं विचारधारा के पीछे कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम एवं समर्पण होता है। इस अवसर पर मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालुहेड़ा, जगदीश अग्रवाल,सोनू गेहलोद, शील लश्करी, राजेन्द्र झालानी, संजय अग्रवाल, विनोद बरबोटा, मोहन जायसवाल आदि उपस्थित थे ।

अजा मोर्चा अध्यक्ष आज शहर में

भाजपा अजा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनोज मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव आज उज्जैन आएंगे । अनुसूचित जाति के समाज प्रमुखों से उनके निवास पर जाकर चर्चा करेंगे। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर समाज के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए समाज प्रमुखों से सुझाव लेकर केंद्रीय नेतृत्व को प्रदान किए जाएंगे । कोरोना काल में मोर्चा के दिवंगत परिजनों के निवास पर भी शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शासकीय भूमियों पर बिना अनुमति के निर्माण, शहर के बड़े नाले को भी नहीं छोड़ा

Sun Jul 4 , 2021
थांदला। शासकीय भूमियों पर नगर परिषद ने बिना वैध अनुमति के निर्माण कार्य किये। उसके बाद से नगर में बिना वैध अनुमति के शासकीय भूमियों पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य करने का चलन बन गया है। नगर के विभिन्न स्थानों पर रिक्त शासकीय भूमियों पर लोग मनमाने तरीके से अतिक्रमण […]
nala atikraman

Breaking News