किसान के गोडाउन का ताला तोडक़र लाखों की उपज चुरा ले गए बदमाश

chori bag

ग्रामीणों ने पुलिस के विरोध में किया प्रदर्शन

महिदपुर रोड। समीपस्थ ग्राम पेटलावद में कंजरों द्वारा शुक्रवार की रात्रि में एक किसान के गोडाउन का ताला तोडक़र लाखों की कृषि उपज चुरा ली। घटना से आक्रोशित किसानों व कांग्रेस ने प्रदर्शन कर बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस के मुताबिक पेटलावद में आबिद मंसूरी के गोडाउन का ताला तोड़ कर बदमाश शुक्रवार-शनिवार की रात लहसुन, कलौंजी एवं सोयाबीन की चुरा ले गए।

शनिवार को वारदात के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भारत शर्मा एवं ग्रामीणों ने शनिवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम वासियों ने सहायक थाना प्रभारी नानकराम पटेल से निवेदन किया है कि कंजरों को तत्काल गिरफ्तार किया, जायें जो फ़सले चोरी हुई है,वह जप्त कर के किसान को वापस दिलवाई जाए। इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी चर्चा की गई।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि चोरों को जल्द पकड़ा जाएगा और गांव में कंजरों के भय को दूर किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम पेटलावद के उपसरपंच अजीज मंसूरी, बालाराम शर्मा, रवींद्र शर्मा, अनोखीलाल शर्मा, प्रेमसिंह राठौर, भरतलाल जाट, पूनमचंद जाट, भेरूलाल सूर्यवंशी, शुभम राठौड़, बगदीराम सूर्यवंशी, बनवारीलाल शर्मा, अशोक शर्मा किसानों ने वारदात की निंदा की है।

चोरी कर कंजर करते हैं वसूली: ग्रामीण

ग्रामीणों ने इस मौके पर बताया कि चोरों द्वारा आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम देकर गांव वालों से सामान वापसी के नाम पर वसूली की जाती है। परंतु पुलिस द्वारा कंजरों पर उचित कार्रवाई नहीं होती है। जिससे कंजरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

यह भी हैं मांगें

  • कंजरों की रोकथाम के लिये गांव में पुलिस तथा ग्राम रक्षा समिति सदस्यों की गश्त पहले की तरह शुरू की जाए।
  • ग्राम पेटलावद में पुलिस फोर्स पूर्व में रहती थी। उसे फिर से गांव पेटलावद में पदस्थ की जावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करंट की चपेट में आने से परिवार के 6 लोगों की मौत, एक दूसरे को बचाने में गई जान

Sun Jul 11 , 2021
छतरपुर। मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले के एक गांव में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल यहां के बिजावर क्षेत्र में  लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर बिजावर पुलिस थाना अंतर्गत महुआ झाला गांव […]

Breaking News