गोपाल मंदिर पर कांग्रेस का महंगाई के विरोध में धरना, प्रदर्शन

माया राजेश त्रिवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता हुए एकत्र

उज्जैन। महंगाई के विरोध में गोपाल मंदिर पर कांग्रेस नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इसका आयोजन महाराजवाड़ा कार्तिक चौक और दौलतगंज सराफा ब्लाक कांग्रेस द्वारा किया गया था। इसका नेतृत्व पूर्व पार्षद माया राजेश त्रिवेदी, श्रवण शर्मा और मुजीब सुपारीवाला ने किया।

इस दौरान माया राजेश त्रिवेदी ने कहा, देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। लोगों को कोरोना संकट के दौरान रोजगार नहीं मिलने से महंगाई की वजह से आर्थिक परेशान हो रही है। सरकार महंगाई को कम करने के लिए पहल करे। वहीं कांग्रेस नेता मुकेश भाटी, शिव लश्करी, मुजीब सुपारीवाला, एडवोकेट जाहिद नूर, फूलचंद जटिया, विजय चौहान, राजेश शर्मा ,तेजकरण परमार, अय्यूब कुरैशी, देवव्रत यादव, हेमंत सिंह चौहान, विक्की यादव, भरत शंकर जोशी, यीशु यादव, रहीम लाला, योगेश साध, सुनील चौधरी, सलीम भाई गैस वाल,े हाफिज कुरैशी, , रमेश परिहार,सपना सांखला, सिराज बी, रेणुका परमार, सुगन मालवीय,विक्रम सिंह पटेल, अशफाक खान, अभिषेक शर्मा, मकसूद अली आदि नेता मौजूद थे।

अध्यक्ष और पूर्व विधायक रहे नदारद

कांग्रेस के धरने में पहली बार शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, पूर्व विधायक बटुकशंकर जोशी, आजाद यादव जैसे कई पार्षद और अक्सर प्रदर्शन में दिखाई देने वाले नेता गायब थे, धरने के दौरान यह चर्चा का विषय था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लघु उद्योग भारती : औद्योगिक क्षेत्र मक्सी रोड़ के अध्यक्ष गिरीश , आगर रोड के गर्ग, नागझिरी के भावसार अध्यक्ष बने

Tue Jul 13 , 2021
लिग्गा बनी महिला इकाई की अध्यक्ष उज्जैन। लघु उद्योग भारती उज्जैन महानगर में निर्वाचन सह मनोयन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई जिसके अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र मक्सी रोड़ के गिरीश जायसवाल अध्यक्ष व सुनिल पिठवे सचिव, आगर रोड के राजेश गर्ग अध्यक्ष, अखलेश नागर सचिव एवं नागझिरी के सुनील भावसार अध्यक्ष व […]

Breaking News