रावत राष्ट्रीय अध्यक्ष और तिवारी राष्ट्रीय सचिव चुने गए

संयुक्त ब्राह्मण सामाजिक कल्याण समिति का निर्वाचन हुआ

उज्जैन। संयुक्त ब्राह्मण सामाजिक कल्याण समिति उज्जैन की कोर समिति एवं पदाधिकारियोंए सदस्यों की बैठक 18 जुलाई रविवार को हुई जिसमें सर्व सहमति एवं चुनावी प्रक्रिया द्वारा द्वारा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारियों को चयनित कर पदासीन किया गया।

अक्षत इंटरनेशनल स्कूल के कार्यालय पर आयोजित बैठक में चयनित पदाधिकारियों में पंडित देवेंद्र शर्मा को राष्ट्रीय संरक्षक, पं. मनोज अजय रावत राष्ट्रीय अध्यक्ष, पं. अजय शंकर तिवारी राष्ट्रीय सचिव, पं. अजय पांडे राष्ट्रीय महामंत्री, पं. विनोद जोशी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, पं. प्रेम नारायण उपाध्याय राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री, पं. राहुल पंड्या राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रदेश अध्यक्ष पं. आभास शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नीता तिवारी चुने गए।

सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों ने बैठक में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लिया। बैठक में नंदिनी जोशी, रेखा भार्गव, पं.आनंद पांडे, पं. योगेश शुक्ला, शशि जोशी, पं. मुकेश शुक्ला, पं. मुक्तेश मनावत, पं राजेश शर्मा, पं. श्रवण अग्निहोत्री, पं. आशय शर्मा, रजनी शुक्ला, लक्ष्मी शुक्ला, ललिता तिवारी, पं. गौरव शर्मा, पं. योगेश शुक्ला सहित सभी वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। आभार पंडित योगेश शुक्ला ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अगले 25 साल तक हम तय करेंगे सीएम... शिवसेना नेता का एनसीपी पर वार, अघाड़ी में छिड़ी तकरार

Mon Jul 19 , 2021
मुंबई। महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में ऑल इज वेल दिखाने के लिए भले ही शीर्ष नेताओं की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत अलग ही दिखती है। रविवार को एक बार फिर से महाविकास अघाड़ी के दो अहम दलों शिवसेना और एनसीपी के बीच टकराव […]

Breaking News