महाराज वाडा कार्तिक चौक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महंगाई के विरोध में घर चलो दुकान चलो अभियान शुरू

congress protest 19072021

उज्जैन। केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा निरंतर की जा रही पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस की मूल्यवृद्धि जिसके कारण अन्य सामग्रियों में बेहताशा मूल्य वृद्धि एवं साथी प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा कोरोना काल में मृत्यु को प्राप्त हुए परिवारों को राहत न दिए जाने बढ़े हुए बिजली के बिल आदि कई समस्याओं को लेकर सोमवार शाम 6 बजे गुजरी चौराहे पर कार्यक्रम की संयोजिका माया राजेश त्रिवेदी एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रवण शर्मा के नेतृत्व में रोड पर अभियान चलाया ।

हरसिद्धि मंडलम के अध्यक्ष योगेश साद ने बताया कि आज बारिश होने के बाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता सरकार को जगाने के लिए आम जनता को उनके अधिकारों को उनके अधिकारों के लिए जगाने के लिए सडक़ पर उतरे। मोदी एवं शिवराज सरकार के खिलाफ नारेबाजी की एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया कार्यक्रम का संचालन दौलत गंज सराफा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुजीब सुपारी वाले ने किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता अनिल देवधर, पुरुषोत्तम कहार, निलेश सांघी, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष भरत शंकर जोशी, इस्माइल भाई ,मनोज ठाकुर ,अर्पित दुबे, राजेश कांटे, अभिषेक देवड़ा, सतीश शुक्ला, पिंकेश देवड़ा, विजय सोनी, पंकज सोलंकी, दिनेश मीणा, जितेंद्र चौधरी ,इरफान उल्लाह, दीपक बाला राजेश पुलिया, विनोद धौलपुरिया, राहुल गोहर, सोनू भाई,विनय मालवी, कान्हा भाई, विक्की मराठा, अंकुश पवार, विकास मालवीय आदि उपस्थित हुए

आज दौलत गंज सराफा ब्लॉक कांग्रेस का अभियान

दौलत गंज सराफा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुजीब भाई सुपारी वाले ने बताया कि घर चलो, दुकान चलो अभियान दौलजन सराफा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अभियान दिनांक 20 जुलाई को शाम को 6 बजे टंकी चौराहे से प्रारंभ किया जाएगा।

महिला कांग्रेस आज ज्ञापन देगी

विगत दिनों पूर्व कांग्रेस राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ऊपर भोपाल में हुई झूठी एफआईआर के विरोध को लेकर उज्जैन शहर महिला कांग्रेस द्वाराआज दोपहर 3 बजे कलेक्टर कार्यालय कोठी पैलेस उज्जैन पहुंच कर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन महिला कांग्रेस उज्जैन शहर अध्यक्ष अंजू जटवा के नेतृत्व में उज्जैन कलेक्टर को दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल सोश्यल ग्रुप ने अच्छी बारिश, कोरोना से मुक्ति के लिए अंगारेश्वर महादेव पर की भातपूजा

Mon Jul 19 , 2021
उज्जैन। अग्रवाल सोश्यल ग्रुप द्वारा अच्छी बारिश तथा कोरोना से मुक्ति के लिए अंगारेश्वर महादेव मंदिर पर भातपूजा कर महाप्रसादी का आयोजन किया गया। सचिव राकेश बजाज के अनुसार अग्रवाल सोशल ग्रुप द्वारा प्रतिवर्ष अच्छी बारिश के लिए अंगारेश्वर महादेव का पूजन किया जाता है। इस वर्ष भी ग्रुप द्वारा […]
agrawal social group ujjain bhaat pooja

Breaking News