खबरों के उस पार: अध्यक्ष के लिये उठापटक शुरू.!

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व परिवर्तन से लेकर मध्यप्रदेश के नेतृत्व परिवर्तन की हवा इन दिनों जोरों पर चल रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष अपने स्थान पर नये राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति करना चाह रही हैं। वहीं मध्यप्रदेश कांंग्रेस के मुखिया कमलनाथ भी भोपाल दिल्ली एक कर रहे हैं। इसी बीच कांगे्रस के स्थानीय नेता भी रोज दिल्ली दौड़ रहे हैं।

शीघ्र ही शहर अध्यक्ष और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा होनी है। यही कारण है कि कांग्रेस के विवेक यादव और रवि भदौरिया पिछले लंबे समय से दिल्ली में लाबिंग कर रहे हैं। इस दौड़ में राजेन्द्र वशिष्ठ का नाम भी शामिल है। जिलाध्यक्ष के लिये विधायकों की ओर से अजीत सिंह का नाम तो पूर्व विधायक बटुकशंकर जोशी की ओर से चेतन प्रेमनारायण यादव के नाम को हवा दी जा रही है। राजनीतिक जानकार यह भी बताते हैं कि दोनों ही महत्वपूर्ण पदों पर

कमलनाथ और दिग्विजयङ्क्षसह की राजी मर्जी चलना है। दोनों बड़े नेता एक-एक अध्यक्ष अपना बनवा लेंगे। यही कारण है कि प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ गयी है। भले ही अभी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर तस्वीर साफ नहींं हुई है। किन्तु स्थानीय उत्साही नेता अपनी लाङ्क्षबग करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावधान चेन स्नेचर घूम रहा है: 17 दिन में चौथी महिला से झपटी चेन

Tue Jul 20 , 2021
रैकी कर रहा बाइक सवार वारदात, लुटेरे का नहीं मिल रहा सुराग उज्जैन,अग्निपथ। शहर में सोने के जेवर पहनकर घूम रही महिलाएं सावधान रहें। क्योंकि एक चेन स्नेचर शहर में बेखौफ वारदातें कर रहा है। सोमवार रात भी उसने दशहरा मैदान पर योग प्रशिक्षिका को अपना शिकार बना लिया। यही […]

Breaking News