प्रदेश के सभी सरकारी ऑफिसों में 31 अक्टूबर तक सोमवार से शुक्रवार तक ही कामकाज

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी दफ्तरों में अगले 3 माह तक सप्ताह में 5 दिन ही कामकाज होगा। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। राज्य शासन ने कहा है कि राज्य के सभी सरकारी ऑफिस आने वाले तीन महीनों तक पांच ही दिन काम करेंगे। कार्यालय सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे। शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को जारी किए संशोधित आदेश में कहा है कि 31 अक्टूबर तक सभी सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में 5 दिन काम होगा। सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद 8 अप्रैल को आदेश जारी कर कहा था कि सरकारी दफ्तर सप्ताह में 5 दिन खुलेंगे। यह आदेश 31 जुलाई तक प्रभावशील है। अब सरकार ने नया आदेश जारी कर इसे 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।

कोरोना की दूसरी लहर नियंत्रित होने के बाद भी प्रदेश में नाइट कर्फ्यू जारी है। दरअसल, तीन महीने पहले मध्यप्रदेश में कोरोना के हालात बिगड़ने का असर सरकारी तंत्र पर पड़ना शुरू हो गया था। तब राज्य शासन ने सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति सीमित कर दी थी।

सामान्य प्रशासन विभाग ने 8 अप्रैल को जारी आदेश के मुताबिक, मंत्रालय व राज्य स्तरीय कार्यालयों में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की उपस्थिति 25% रोटेशन के हिसाब से कर दी थी। इसके बाद कोरोना की लहर कमजोर पड़ने पर कर्मचारियों की 50% और अधिकारियों की उपस्थिति 100% कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आगरा में महिला और 3 बच्चों की हत्या, पति और उसके दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया

Thu Jul 22 , 2021
आगरा। ताजनगरी आगरा से गुरुवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला और उसके 3 बच्चों की बेहरमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सुबह आसपास के लोगों को हत्या की जानकारी हुई। सूचना से इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर SP […]

Breaking News