आगरा में महिला और 3 बच्चों की हत्या, पति और उसके दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया

आगरा। ताजनगरी आगरा से गुरुवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला और उसके 3 बच्चों की बेहरमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सुबह आसपास के लोगों को हत्या की जानकारी हुई। सूचना से इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर SP सिटी फॉरेंसिक और डॉग स्क्वैड टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने में लगे हैं। पुलिस ने महिला के पति और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है।

महिला के पति से भी पूछताछ

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कूचा साधु राम इलाके का है। यहां मसाले वाली गली में पिछले 8 साल से महिला रेखा राठौर (36) अपने दो बेटों टुकटुक (12), पारस (10) और एक बेटी माही (8) के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला का दो साल पहले पति सुनील से तलाक हो गया था। इसके बाद पति ने दूसरी शादी कर ली। तब से महिला बच्चों के साथ अकेले ही रह रही थी। मोहल्ले में भी किसी से मेल-जोल नहीं था।

कल से खुले थे दरवाजे, आज पुलिस को मिली सूचना
पड़ोस में रहने वाले अपूर्व ने बताया कि रेखा का मोहल्ले में किसी से मेलजोल नहीं था। उसके घर का दरवाजा हमेशा बंद रहता था। जब वो कहीं जाती थी तो बच्चों को घर में बंद कर बाहर से ताला लगाकर जाती थी।कल दोपहर से घर का दरवाजा खुला था और रात 12 बजे तक लोगों ने दरवाजा खुला ही देखा था। आज सुबह जब दरवाजा वैसे ही खुला दिखा तो लोगों ने पुलिस को फोन किया।

Next Post

भास्कर समूह के देशभर में फैले कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर इनकमटैक्स विभाग की इंवेस्टिगेशन टीम ने की बड़ी कार्रवाई...।

Thu Jul 22 , 2021
भोपाल। मध्यप्रदेश के भास्कर समूह के देशभर में फैले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स विभाग (आइटी) ने बड़ी कार्रवाई की है। आइटी की इन्वेस्टिगेशन विंग (Investigation Wing) ने मीडिया समूह के अलावा करीब 40 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर यह कार्रवाई की है। इन प्रतिष्ठानों में मॉल, फैक्ट्री, ज्वेलरी, नमक, […]