खबर का असर : दूसरे पक्ष की ओर से भी केस दर्ज

मंगरोला में हुए जानलेवा हमले के दो आरोपियों को जेल भेजा

उज्जैन,अग्निपथ। मंगरोला में पिता-पुत्र पर हुए प्राणघातक हमले के दो आरोपियों को चिंतामण पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। मामले में एक पक्षीय कार्रवाई पर दैनिक अग्निपथ में प्रकाशित तथ्यात्मक खबर के बाद पुलिस को घायल आरोपी की ओर से भी केस दर्ज करना पड़ा।

ग्राम मंगरोला खेत पर एक्टिवा खड़ी करने की बात पर मंगलवार रात छतरसिंह उसके पुत्र अर्जुन का महेंद्र यादव, लखन व युवराज से विवाद हुआ था। झगड़े में दोनों ओर से जमकर हथियार चले थे। घटना में छतरसिंह, अर्जुन के साथ दूसरे पक्ष के युवराज को भी गंभीर चोंट आई थी। मामले में पुलिस ने महेंद्र सहित तीनों पर धारा 307 केस दर्ज किया था, लेकिन युवराज को 18 टांके लगने और निजी अस्पताल में भर्ती होने पर उसकी ओर से रिपोर्ट नहीं लिखी थी। इस पर दैनिक अग्निपथ में गुरुवार को घटना की तथ्यात्मक खबर प्रकाशित कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए थे। नतीजतन पुलिस को लखन की ओर से छतरसिंह और अर्जुन पर भी केस दर्ज करना पड़ा। याद रहे घटना के कारण युवराज का ढाबा भी अवैध बताते हुए जमींदोज कर दिया गया है।

अस्पताल से छुट्टी के बाद गिरफ्तारी-जानलेवा हमले के आरोपी लखन व महेंद्र को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। आरोपी युवराज को निजी अस्पताल से जिला अस्पताल में रैफर कर दिया। उसे स्वस्थ होने पर पुलिस गिरफ्तार करेगी। वहीं दूसरे पक्ष से आरोपी बनाए गए छतरसिंह और अर्जुन को भी छुट्टी होने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई करेगी।

इनका कहना है ..

मंगरोला में हुई घटना में लखन की ओर से घायल पिता-पुत्र पर भी केस दर्ज कर दिया है। जानलेवा हमले के दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा है। -जीवनसिंह डिंडोर, टीआई चिंतामण थाना

Next Post

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को किया आश्वस्त, किसानों को देंगे राहत

Thu Jul 22 , 2021
उज्जैन। किसानों को आने वाली समस्याओं दूर करने हेतु किसान मंच के प्रतिनिधि मंडल ने 22 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से चर्चा की। बैठक में नामांतरण, फौती, नामांतरण, नाबालिग से बालिका नामांतरण, बटवारा, इंद्राज दुरूस्ती, खेतों के रास्ते, सहकारिता विभाग, विद्युत विभाग,पशुपालन, दुध एवं डेयरी विभागए किसान कल्याण तथा […]