दुकान लूटकर भाग रहा था पुलिसवाला, नाके पर पड़ गया लोगों से पाला, फिर..

police marpeet

चंडीगढ़। पंजाब में एक पुलिसकर्मी ने लूट की वारदात को अंजाम दिया. उसका नाम पहले भी कई लूट और चोरी के मामलों में दर्ज है. लेकिन इस बार महिला की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद वह आम लोगों के हत्थे चढ़ गया. पुलिस और स्थानीय लोगों की फुर्ती से वह पकड़ा गया.

दरअसल, ये घटना बाबा बकाला कस्बे की है. जहां एक पुलिसकर्मी ने अपनी ही खाकी वर्दी को कलंकित कर दिया. गुलशेर सिंह नाम का पुलिसकर्मी अपने दो साथियों के साथ बाबा बकाला स्थित एक महिला की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहा था.
लेकिन इससे पहले कि वह ज्यादा दूर भाग पाता, महिला दुकानदार और आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके चलते नाके पर तैनात पुलिस टीम ने भागते समय लुटेरे पुलिसकर्मी को पकड़ लिया. इस काम में स्थानीय लोगों ने भी मदद की.

इस बारे में बात करते हुए बाबा बकाला थाने के एसएचओ ने कहा कि पुलिस विभाग में कुछ काली भेड़ें हैं, जो खाकी को कलंकित कर रही हैं. लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई करने से गुरेज नहीं की जाएगा. आला अधिकारियों के साथ बातचीत कर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोल्ड में बदल सकता है मीराबाई का मेडल: वेटलिफ्टिंग में सोना जीतने वाली चीनी एथलीट होउ पर डोपिंग का शक

Mon Jul 26 , 2021
टोक्यो। टोक्यो ओलिंपिक से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू का मेडल गोल्ड में बदल सकता है। सूत्रों के मुताबिक पहले नंबर पर रहीं चीनी एथलीट होउ जिहूई पर डोपिंग का शक है। एंटी डोपिंग एजेंसी ने […]

Breaking News