अनाज तिलहन संघ चुनाव : तीसरा गुट भी मैदान में उतरेगा, आज होगी नाम की घोषणा

विकास पैनल और सदभावना पैनल पहले से ही चुनाव की कर रहा है तैयारी

उज्जैन। अनाज तिलहन संघ के चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 19 दिन बाद 18 अगस्त को चुनाव होंगे। पिछले साल की तरह ही इस बार भी दो गुट चुनाव की तैयारी कर रहे थे। अब तीसरे गुट ने भी ताल ठोकना शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि कल यह गुट खुलकर मैदान में आ जाएगा। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्यों का एक दल भी चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। कल नव नियुक्त चुनाव अधिकारी प्रदीप बदनोरे 11 बजे संस्था के कार्यालय में पहुंचेंगे। यहां वे अध्यक्ष के साथ मिलकर चुनाव की रूपरेखा बनाएंगे।

लंबे समय से बंद 20 लाख की लागत से बना गेट खुलेगा

उज्जैन कृषि उपज मंडी में फाजलपुरा की तरफ का गेट अक्सर बंद रहता था। व्यापारी संघ की मांग पर इसे खोलने का मंडी प्रशासन ने फैसला किया है। संघ के अध्यक्ष मुकेश हरभजनका ने बताया कि प्रांगण में स्थित फाजलपुरा रोड पर व्यापारियों को गेट बंद होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। किसानों को भी आने में दिक्कत होती थी। गुरुवार को संघ ने इस संबंध में मंडी सचिव अश्विन सिन्हा से मुलाकात करके व्यापारी और किसान हित में गेट खोलने की मांग की थी। सचिव ने जल्द ही गेट खोलने का आश्वासन दिया है। इस गेट को बीस लाख रुपए की लागत से बनाया गया था। सचिव को ज्ञापन देते समय संघ के अनिल गर्ग, पूर्व मंडी संचालक दिनेश भाई, राजू राठौर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश की राज्य कार्यकारिणी की बैठक

Thu Jul 29 , 2021
उज्जैन। भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश राज्य प्रशिक्षण केन्द्र गांधीनगर भोपाल में निर्विरोध निर्वाचन पश्चात्घ् प्रथम राज्य कार्यकारिणी की बैठक निर्विघ्न सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन अशोक जनवदे राज्य सचिव भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भारत स्काउट एवं गाइड मप्र के अध्यक्ष […]

Breaking News