अभी संगठन के नहीं, पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव का वक्त है

प्रदेश के युवा कांग्रेस नेता चुनाव रद्द कराने के लिए कमलनाथ से मिलेंगे

उज्जैन, अग्निपथ। युवा कांग्रेस के चुनाव की घोषणा होने के साथ ही इसको निरस्त कराने के लिए जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है। उप चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस के नेता चुनाव नहीं कराना चाहते हैं। साथ ही वह पदाधिकारी भी चुनाव कराने इच्छुक नजर नहीं आ रहे हैं जो वर्तमान में युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर हैं।

इन लोगों का तर्क है कि वर्तमान में प्रदेश का युवा कांग्रेस का कार्यकर्ता नगर पालिका एवं पंचायत चुनाव में तैयारियों में व्यस्त है। अगर चुनाव हो जाते हैं तो इससे गुटबाजी को और बढ़ावा मिलेगा। साथ ही अभी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं नेता मानसिक रूप से संगठन के चुनाव के लिए कतई तैयार नहीं है। इन युवाओं का तर्क यह भी है कि चुनाव की पद्धति को पूरी तरह समाप्त करके संगठन को नियुक्ति के जरिए की जाने पर जोर देना चाहिए।

इधर प्रदेश कांग्रेस के नेता भी नहीं चाहेंगे कि बेमौसम चुनाव कराए जाएं। हालांकि इस बार चुनाव घोषणा दिल्ली के बाजार मध्य प्रदेश से पदाधिकारी पार्टी के कार्यालय की ओर से जारी की गई है क्योंकि तीन बार पूर्व में युवा कांग्रेस के मुख्यालय की ओर से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई थी जो एन केन कारणों से स्थगित कर दिए गए थे। इससे संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगे थे।

इसके अलावा मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए उपचुनाव के पूर्व कई थोक बंद नियुक्तियां भी संगठन की मंजूरी के बाद की गई थी। उन्हें काम करें थोड़ा ही समय बिता था कि उन पर फिर से पद मुक्त होकर चुनाव लडऩे की तलवार लटकने लग गई है। इन तमाम बिंदुओं के वजह से राजनीतिक गलियारों में यह माना जा रहा है कि युवा कांग्रेस के चुनाव एक बार फिर से टाले जाने की उम्मीद नजर आ रही है। इसको लेकर पूरे प्रदेश से कई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मिलने भोपाल कूच करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फरमान जारी करने के पहले हकीकत भी जानो साहब बहादुरों

Sat Nov 21 , 2020
प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित वल्लभ भवन के वातानुकूलित कमरों में बैठकर तुगलकी फरमान जारी करने वाले नीति नियंताओं के कारण पिछले तीन दिनों से प्रदेशवासी हैरान परेशान है। जिन घरों में शादी ब्याह के मंगल गीत गाये जाने वाले थे उन घरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। हिंदुओं में […]

Breaking News