नशा देकर छात्रा से किया दुष्कर्म, ऐंठ लिया करोड़ों का माल

1
rape accused nishit

दो बच्चों का बाप है आरोपी युवक

जावरा, अग्निपथ। शहर में टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल जैसा केस हो गया है। बड़ावदा के एक युवक ने जावरा के एक व्यापारी की बेटी के आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर न सिर्फ गलत काम किया बल्कि दो साल में उससे करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए के अलावा साढ़े 3 किलो सोने और 15 किलो चांदी के जेवरात भी हथिया ली गई। इस काम में पूरी एक गैंग होने की आशंका है। पुलिस पूरे मामले की तहक़ीकात में जुटी हुई है।

जावरा पुलिस ने पीडि़ता के आवेदन पर आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376, 450, 385 व 506 के तहत केस दर्ज किया है। 25 वर्षीय पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह एमबीए की पढ़ाई के लिए इंदौर गई थी। वहां निशित उर्फ मयूर पिता डॉ. प्रदीप बाफना (35 वर्ष) ने उससे पास के क़स्बे बड़ावदा का होना बताकर परिचय और बाद दोस्ती की।

मार्च 2019 में निशित ने घर में युवती को अकेला पाकर कोल्डड्रिंक में मिलाकर नशीला पदार्थ पिलाया और नशे की हालत में आपत्तिजनक फोटो ले लिए। फिर इन फ़ोटो, वीडियो के ज़रिए लडक़ी को धमकाया और दुष्कर्म किया। मामला यहीं नहीं रुका इसके बाद वीडियो फ़ोटो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपयों की मांग करने लगा।

बदनामी के डर से लडक़ी ने घर की तिजोरी में रखे रुपए और पुस्तैनी आभूषण उसे देना शुरू कर दिए। रुपए और आभूषण निशित और उसके दोस्तों ने मिलकर लिए। कई बार फोन-पे तथा अन्य माध्यम से उसके एक्सिस बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में लाखों रुपए जमा भी करवाए। इस बीच घरवालों से सच छिपाने निशित द्वारा तंत्रक्रिया और देवता आने की साजि़श रची गई। लडक़ी के परिजन बेटी के भरोसे और अंधविश्वास में आ गए तथा तिजोरी में रुपए व ज्वेलरी दोस्त , रिश्तेदारों से भी लाकर रखते गए।

जाल ऐसा बुना गया कि आसानी से घरवाले भी झाँसे में आते गए और निशित द्वारा लूटकांड जारी रखा गया। जब बात की पोल खुलने लगी तो दोस्तों, रिश्तेदारों ने गहन, रुपए वापस माँगे और इधर लडक़ी के भाई को भी व्यापार के लिए रुपयों की जरुरत पडऩे लगी, तब लडक़ी के पिता-भाई ने तिजोरी खोली तो हैरान रह गए। तिजोरी में रखा माल ग़ायब था।

ऐसे में परेशान होते हुए मामला पुलिस को बताया गया तो पुलिस ने जांच और लडक़ी से पूछताछ की। लडक़ी आरोपी युवक और उसके साथियों की गैंग से इतनी डरी हुई थी कि परिजनों और पुलिस को उसकी हौसलाफजाई करना पड़ी तब यह सच सामने आया। पिछले दिनों यह बात पुलिस तक पहुँचने के बाद शहर में चर्चा में आ गई। ऐसे में लोगों में परिजनों और लडक़ी के प्रति सहानुभूति के साथ ही आरोपी युवक के प्रति आक्रोश भी नजऱ आया।

एक पखवाड़े बाद दर्ज किया केस

चूँकि मामला बड़ी साजि़श का था और बदनामी के डर से कही लडक़ी या परिजन कुछ कर न ले , इसलिए कऱीब एक पखवाड़े तक हर पहलू पर काम किया गया और जाँच-पड़ताल करने के बाद अब निशित उर्फ मयूर बाफऩा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि इस कांड में निशित का साथ जिन लोगों ने दिया पुलिस उनकी कुंडली भी खंगालने में जुट गई है।

इस बीच पुलिस तक मयूर बाफऩा की अय्याशियों के कच्चे चि_ों का फीडबैक भी पहंँचने लगा है। सूत्रों का कहना है कि मयूर पूर्व में भी कुछ लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है और लाखों की ब्लेक़मेलिंग कर रुपए अपनी अय्याशी पर खर्च कर चुका है। पुलिस का कहना है यदि ऐसा कुछ आरोपी ने किया है और लोग आगे आकर शिकायत करेंगे तो ज़रूर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 35 वर्षीय आरोपी निशित बाफना पहले से ही विवाहति है और दो बच्चों का पिता है।

यह भी पढ़ेंः करोड़ों ऐठने के आरोपी का परिवार गांव छोडक़र भागा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेलवे स्टेशन के बाहर बने सुविधाघर पर निर्माण के बाद से ही ताले लटके

Fri Jul 30 , 2021
खाचरौद। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के जरूरी कई मुलभूत सुविधाओं की कमी है। गंदगी फैलने के साथ ही कई परेशानियों से मुसाफिरों को रूबरू होना पड़ता है। ऐसी ही एक समस्या है रेलवे स्टेशन के बाहर बने सुलभ काम्प्लेक्स का चालू न होना। निर्माण के बाद से ही इसका संचालन […]

Breaking News