रेलवे स्टेशन के बाहर बने सुविधाघर पर निर्माण के बाद से ही ताले लटके

खाचरौद। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के जरूरी कई मुलभूत सुविधाओं की कमी है। गंदगी फैलने के साथ ही कई परेशानियों से मुसाफिरों को रूबरू होना पड़ता है। ऐसी ही एक समस्या है रेलवे स्टेशन के बाहर बने सुलभ काम्प्लेक्स का चालू न होना। निर्माण के बाद से ही इसका संचालन शुरू नहीं हो सका और अब भी यहां ताले लटके हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्टेशन के बाहर सुलभ काम्प्लेक्स तो बना दिया लेकिन लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। संचालन व देखरेख के अभाव में आधुनिक सुविधाघर धूल खा रहा है। वहीं प्लेटफार्म पर बने सुविधाघर गंदे रहने पर यात्रियों को मजबुरन खुले में ही लघुशंका करना पड़ती है।

ऐेसे में महिला यात्रियों को परेशानी उठाना पड़ रही है। इस संबंध में रेल्वे के उच्च अधिकारियों का कहना हे कि दो बार सुलभ काम्प्लेक्स के संचालन हेतु टेंडर निकाले जा चुके है पर कोई भी इसके संचालन के लिए आगे नहीं आया। जबकि हम इसे सामान्य शुल्क पर ही प्रारंभ करना चाहते हैं।

यह भी परेशानी

रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को और भी कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन के आसपास व बाहरी क्षेत्र में गंदगी फैली होने से मच्छरों की भरमार ने यात्रियों का स्टेशन पर बैठना दुभर कर दिया है। प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए पेयजल भी सुलभता से उपलब्ध नहीं है। एक माह पूर्व निरीक्षण पर आये रतलाम रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) ने प्लेटफार्म पर पेयजल के लिए लगे सभी नलों को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी अब तक नल चालू नहीं हुए हैं।

Next Post

सरकार को सदबुद्धि देने के लिए पंचायत कर्मचारी आज हनुमान मंदिर में करेंगे सुंदरकांड का पाठ

Fri Jul 30 , 2021
नलखेड़ा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए शनिवार को हनुमान मंदिर मे सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ करेंगे। जनपद पंचायत के पास स्थित हनुमान मंदिर में इसके पहले बजरंगबली को चोला चढ़ाया जाएगा। शुक्रवार को भी संयुक्त मोर्चा सदस्य हड़ताल पर बैठे। […]

Breaking News