पठानकोट के पास रणजीत सागर डैम में आर्मी का ध्रुव हेलिकॉप्टर क्रैश

पठानकोट। पठानकोट के पास मंगलवार को आर्मी का ALH ध्रुव हेलिकॉप्टर रणजीत सागर डैम में क्रैश हो गया है। 254 आर्मी एविएशन का यह हेलीकाप्टर ट्रेनिंग उड़ान पर था और इसके पायलट को कम ऊंचाई पर उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। हादसे के बाद पायलट और को-पायलट की खोज की जा रही है। हालांकि, पहले यह जानकारी मिली थी कि हादसे में दोनों सुरक्षित हैं। NDRF और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

आर्मी की एविएशन स्क्वाड्रन के ध्रुव हेलिकॉप्टर ने मामून कैंट से सुबह 10:20 बजे उड़ान भरी थी। रणजीत सागर डैम के ऊपर हेलिकॉप्टर काफी नीचे उड़ान भर रहा था और वह क्रैश हो गया। पिछले 6 महीने में दूसरी बार स्वदेशी ध्रुव हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। ध्रुव हेलीकॉप्टर को भारत में ही विकसित किया गया है। इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर (LCH) प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है।

शिप और गोताखोरों की मदद से तलाश जारी
हादसा पंजाब पठानकोट से सटे जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रणजीत सागर डैम में हुआ। बोट और गोताखोरों की मदद से हेलिकॉप्टर की तलाश की जा रही है। गहराई ज्यादा होने की वजह से हेलिकॉप्टर की लोकेशन पता नहीं चल पा रही है। पंजाब सरकार का एक शिप निरीक्षण के लिए डैम में ही मौजूद रहता है। इसका इस्तेमाल डैम देखने आने वाले टूरिस्टों को भी घुमाने के लिए किया जाता है। अभी इसकी मदद से हेलिकॉप्टर को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

रावी नदी पर बना है रणजीत सागर डैम
रणजीत सागर डैम से पंजाब को सिंचाई का पानी और बिजली उपलब्ध कराई जाती है। यहां पावर जेनरेशन का काम पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड करता है। डैम का 60% हिस्सा जम्मू-कश्मीर में आता है, जबकि 40% एरिया पंजाब में। यह डैम रावी नदी पर बनाया गया है। रावी पंजाब शाहपुर कंडी से होते हुए अजनाला और फिर पाकिस्तान जाती है। रणजीत सागर डैम के आसपास पंजाब का पठानकोट और जम्मू-कश्मीर का कठुआ जिला आता है।

6 महीने पहले भी ध्रुव हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था

  • 17 अप्रैल 2020 को अपाचे हेलिकाप्टर होशियारपुर के खेतों में इमरजैंसी लैंड हुआ था। तकनीकी खराबी के कारण इसे लैंड करवाया गया था। इसमें दोनों पायलेट सुरक्षित बच गए थे। इंडियन एयरफोर्स का यह हेलिकाप्टर भी पठानकोट एयरबेस से ही उड़ा था।
  • 25 जनवरी 2021 जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारतीय सेना का एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) ध्रुव क्रैश हो गया। हादसा लखनपुर में हुआ। हेलीकॉप्टर के दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन्हें नजदीक के मिलिट्री बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां एक पायलट ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
  • 19 जुलाई 2018 को एयरफोर्स का मिग-21 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के पट्टा गांव में क्रैश हुआ था। यह जगह पठानकोर्ट एयरबेस से 40 किलोमीटर की दूरी पर है। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MP में शराब से मौत पर होगी उम्र कैद:आबकारी एक्ट में बदलाव को शिवराज कैबिनेट की मंजूरी; गंभीर मामलों में मौत की सजा का भी प्रावधान

Tue Aug 3 , 2021
जुर्माना 10 से बढ़ाकर 20 लाख किया, बिना वारंट गिरफ्तारी होगी भोपाल। मध्य प्रदेश में शराब से मौत होने पर आरोपी को अब उम्र कैद की सजा होगी। शिवराज कैबिनेट ने आबकारी एक्ट में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जहरीली शराब से मौत होने जैसे गंभीर मामलों में […]

Breaking News