भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष के घर के बाहर से सोयाबीन से भरी पिकअप चोरी

बाइक चोरी

सुसनेर। पुलिस की उदासीनता से नगरीय क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है। स्थिति यह है कि थाने के आसपास का क्षेत्र भी सुरक्षित नही है। गुरुवार देर रात्रि थाने से करीब 100 मीटर की दूर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर के बाहर खड़ी सोयाबनी भरी पिकअप वाहन चोरी हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर कोटा राजमार्ग पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर जैन के घर मे बाहर सोयाबीन से भरे पिकअप वाहन अज्ञात चोर गुरुवार रात करीब 1.30 बजे चुरा ले गए। पिकअप में करीब 3 से 4 लाख रुपये की सोयाबीन भरी हुई थी।

चोरी की रिपोर्ट पूर्व मंडल अध्यक्ष जैन के द्वारा स्थानीय पुलिस थाने में की गई है। ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है जब अज्ञात चौर जैन की दुकान के पीछे की दीवार तोडक़र चोरी कर ले गए थे। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व ही एक गाड़ी भी चोरी हुई है।

वहीं चोर ग्रामीण क्षेत्र से भी एक गाड़ी चोरी कर ले गए थे। किंतु रास्ते में ही छोड़ कर चले गए सुसनेर नगर वैसे तो अवैध धंधे करने वाले की भरमार है। वही लगातार वर्षा के कारण अज्ञात चोर द्वारा आए दिन में छोटी-मोटी चोरियां को अंजाम दिया जा रहा है।

नगर में भी प्रतिदिन स्मैक पीने वाले खड़ी हुई गाडिय़ों की बैट्री निकालने का प्रयास करते हैं जो कई गाडिय़ों की बैटरी निकाल के भी ले गए हैं। पुलिस आखिर इन चोरियों पर लगाम क्यों नही लगा पा रही है। यह क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की ढीली कार्यप्रणाली को साबित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपद पंचायत के कर्मचारी वापस काम पर लौटे

Fri Aug 6 , 2021
महिदपुर। महिदपुर जनपद पंचायत के सभी अधिकारी व कर्मचारी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं पंचायत मंत्री द्वारा उनकी मांगों के बारे में गंभीरता से विचार करने के बारे आश्वासन के बाद शुक्रवार को काम पर लौट आए। संयुक्त मोर्चा के अंबाशंकर चतुर्वेदी, कमल पाटीदार, उपयंत्री अक्षय मूणत, गोविंद सिंह […]

Breaking News