पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से भेंट कर उन्हें ब्लॉक कांग्रेस की गतिविधियों से अवगत कराया

उज्जैन। दौलतगंज सराफा एवं महाराजवाड़ा कार्तिक चौक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा पिछले 1 माह से जन समस्याओं को लेकर किए गए आंदोलनों की जानकारी पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री माया राजेश त्रिवेदी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भोपाल पहुंचकर दी।

महाराजवाड़ा कार्तिक चौक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित श्रवण शर्मा एवं दौलत गंज सराफा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुजीब सुपारीवाला ने बताया कि पिछले एक माह में पानी बिजली महंगाई को लेकर के दोनों ब्लाकों के द्वारा धरना प्रदर्शन किए गए।

वहीं महंगाई को लेकर गुदरी चौराहा टंकी चौक, उप केश्वर चौराहा, दौलत गंज चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान एवं घर चलो, दुकान चलो अभियान के अंतर्गत पर्चे बांटे गए इसकी जानकारी दी। इस दौरान अशफान अमानुल्लाह खान, संजय पटेल विनायका, अय्यूब कुरैशी, नितिन जोशी, नीलेश सांघी, पंकज सोलंकी, उमेश भट्ट आदि साथ में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंजीनियरों ने बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए एक दिन का वेतन दिया

Wed Aug 11 , 2021
तीन करोड़ की राशि दस हजार सदस्य मिलकर देंगे उज्जैन। प्रदेश में आई बाढ़ से पीडि़तों की मदद के लिए मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने एक दिन का वेतन देंगे। यह फैसला प्रांतीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष राजेंद्रसिंह भदोरिया ने की। संघ […]

Breaking News