ब्याजखोर कर रहा परेशान, चेक और दस्तावेजों के दुरुपयोग का आरोप

उज्जैन। ब्याजखोर परेशान करने के साथ ही चेक और दस्तावेजों का दुरुपयोग करके जान से मारने की धौंस दे रहा है। उक्त आरोप जाकिर हुसैन ने लगाते हुए कहा कि उसके कोरे स्टाम्प पेपर का आरोपी दुरुपयोग करने की धमकी दे रहे हैं। जाकिर यहां प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि उन्होंने कालोनी में रहने वाले तीन लोगों से दो लाख रुपए डेढ़ प्रतिशत मासिक ब्याज पर रुपए लिए थे। उस समय ब्याज देने वालों ने कोरे स्टाम्प और चेक ले लिए थे। अब ब्याज के साथ ही मूल भी मांगने लगे हैं। ब्याज की रकम दे रहा हूं, लेकिन ब्याज देने वाले मूल रकम भी वापस मांग रहे हैं, जो इस समय देने में असर्मथ हूं। इस पर मेरे और मेरी पत्नी के नाम से दस्तावेजों में हेराफेरी करने की धमकी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिकायतकर्ताओं ने डीआईजी को दिए बयान, जेलर पर फिर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Tue Aug 17 , 2021
झिंझरकांड की आरोपी ने संयुक्त कलेक्टर को दी जानकारी उज्जैन,अग्निपथ। पूर्व जेलर संतोष लडिय़ा पर लगे आरोपों की जांच शुरू हो गई। मंगलवार को जांच के लिए पहुंचे जेल डीआईजी मंशाराम पटेल के समक्ष तीन शिकायतकर्ताओं ने आरोपों को दोहराया। वहीं ज्यादती का आरोप लगाने वाली ने संयुक्त कलेक्टर को […]
bhairavgarh jail ujjain

Breaking News