कोरोना :जर्मनी में 20 दिसंबर तक लॉकडाउन बढ़ाया

बर्लिन. दुनिया में बढ़ते कोरोना के कहर के बीच जर्मनी ने 20 दिसंबर तक के लिए आंशिक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। वहीं, सोशल कॉन्टैक्ट को लेकर जारी पाबंदियों को जनवरी तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। फेडरल स्टेट के मिनिस्टर-प्रेसिडेंट के साथ मीटिंग के बाद वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में चांसलर एंजेला मर्केल ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस बात पर चर्चा हुई कि अगर कोरोना के नए मामलों में कमी नहीं आई, तो हम पाबंदियों को जनवरी की शुरुआत तक बढ़ा सकते हैं। जर्मनी में अब कुल 9.83 लाख कोरोना के मामले में सामने आ चुके हैं, जबकि करीब 15 हजार लोगों की इस वजह से मौत भी हो चुकी है। वहीं, यूनाइटेड किंगडम (UK) में 5 मई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा 696 मौतें दर्ज की गईं।

सूडान के पूर्व प्रधानमंत्री की कोरोना से मौत
सूडान के पूर्व प्रधानमंत्री और नेशनल उम्मा पार्टी के अध्यक्ष सादिक महदी की कोरोना की वजह से बुधवार को मौत हो गई। सूडान की मीडिया के मुताबिक, महदी इस महीने की शुरुआत में कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में आखिरी सांस ली। वे 1966-67 और 1986-1989 तक सूडान के प्रधानमंत्री रहे।

अमेरिका में वैक्सीन जल्द आएगी : बाइडेन
अमेरिका के प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन ने बुधवार को कहा कि हाल ही में वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया में रिकॉर्ड डेवलपमेंट देखा गया है। इनमें से कुछ वैक्सीन के रिजल्ट तो काफी ज्यादा असरदार रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका दिसबंर के अंत या अगले साल जनवरी की शुरुआत में वैक्सीनेशन शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें इसके लिए एक असरदार प्लान भी बनाना होगा, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि हर व्यक्ति तक जल्द से जल्द वैक्सीन पहुंचे।

6 करोड़ से लोग आ चुके चपेट में
दुनियाभर में अब तक 6.07 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.20 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14.26 लाख लोगों की जान जा चुकी है। अब 1.72 करोड़ मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है, यानी एक्टिव केस। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पकड़ा माँ बोली 20 हजार नहीं देने पर फंसाया

Thu Nov 26 , 2020
पीडि़त परिवार ने आईजी से लगाई गुहार, कहां चार दिन से थाने में बंद था उज्जैन,अग्निपथ। जिस युवक को महाकाल थाने से पेट्रोल पंप लूटने की तैयारी के आरोप में जेल भेजा, उसके परिजनोंं ने गुरुवार को आईजी राकेश गुप्ता से पुलिस के खिलाफ शिकायत की है। आरोप लगाया कि […]

Breaking News