मास्क के साथ औषधीय पौधे का वितरण

उज्जैन। कर्मण्य कृष्ण सेवा समिति द्वारा वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन सिंह चंदेल एवं एसएन शर्मा के मार्गदर्शन में एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित कर कोरोना से बचाव एवं सुरक्षा हेतु मास्क के साथ औषधीय पौधों का वितरण किया गया। समिति अध्यक्ष राधा गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं एवं आम जनों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क के साथ औषधीय पौधे भी बांटे।

दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि राजेंद्र उपाध्याय, शैलेंद्र यादव, नितिन शर्मा एवं यशोदा शर्मा द्वारा कोरोना से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर महिलाओं आदि को मास्क लगाने एवं औषधीय पौधों के द्वारा वातावरण के साथ इनका उपयोग कर अपना और अपने परिवार की सुरक्षा हेतु सुझाव दिए।

अतिथियों ने सेवा समिति अध्यक्ष राधा दीदी के द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित करने पर सराहना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गीता देवी शर्मा, शारदा राय, उर्मिला शर्मा, गीता यादव, रजनी लोधी के अलावा स्कूल संचालक सुमित शर्मा विशेष रुप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन से गुजरेंगी दो और स्पेशल ट्रेनें

Thu Nov 26 , 2020
उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना काल में शहर सहित आसपास के इलाके के लोगों के लिए आवागमन के मामले में राहत की खबर है। रेलवे दो और नई स्पेशल ट्रेन संचालित कर रहा है जो उज्जैन व रुकेंगी। इससे प्रयागराज, वड़ोदरा, सूरत, वसई रोड सहित गुजरात, महाराष्ट्र व उत्तरप्रदेश आने-जाने वाले यात्रियों […]
रेलवे लाइन रेल सफर

Breaking News