एयरगन लोड करते समय ट्रिगर दबा, छर्रा लगने से महिला घायल

देवास, अग्निपथ। एयरगन का छर्रा गले में लगने से एक महिला गंभीर घायल हो गई। घायल को तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए। जहां गंभीर हालत के चलते उसे इंदौर रेफर कर दिया।

सिविल लाइन थाना अंतर्गत अलकापुरी में रहने वाली एक विवाहिता को प्रगति पति बाबूराव (42) घर पर एयरगन को लोड कर रही थी तभी अचानक ट्रिगर दब गया और उसके गले में छर्रा लग गया। घायल पत्नी को पति बाबूराव जिला अस्पताल लेकर आया। जहां डॉक्टर ने एक्स-रे किया तो गले के अंदर छर्रा नजर आया।

तत्काल प्रगति को प्राथमिक उपचार देने के बाद इंदौर एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस प्रगति को छर्रा किस कैसे लगा उसको लेकर जांच कर रही है। डॉक्टर का कहना है कि एयरगन को लोड करने के दौरान अचानक ट्रिगर दबने से हादसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यातायात पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, प्रेशर हार्न, बिना नंबर प्लेट वाहन किए जा रहे जब्त

Wed Sep 8 , 2021
झाबुआ, अग्निपथ। पिछले दिनों बजरंग सेना की जिला इकाई द्वारा शहर में नाबालिग बच्चों द्वारा दो पहिया वाहन चलाने, तीन सवारी, बिना कागजात वाले वाहन, प्रेशर हार्न वाले वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं आदि को लेकर यातायात प्रभारी झाबुआ विजेन्द्रसिंह मुजाल्दा को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसे मीडिया द्वारा भी […]

Breaking News