होटल व्यवसायी ने चोरी करते दो को रंगेहाथ पकड़ा

चोरी

बडऩगर, अग्निपथ। इंगोरिया चौपाटी पर भावसार रेस्टोरेंट पर बुधवार दोपहर में चोरी करते हुए एक महिला सहित दो लोगों को होटल व्यवसायी ने रंगे हाथों पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रधान आरक्षक राहुल सिंह ने बताया कि इंगोरिया चौपाटी पर जितेंद्र भावसार की होटल है।

होटल के पीछे अनुपयोगी फ्रिज रखा हुआ था। होटल मालिक ने पीछे जाकर देखा तो फ्रिज उलटा पड़ा था। समीप गए तो एक नाबालिग लडक़ा और उसके साथ महिला वहां छुपे हुए बैठे थे। पूछने पर कहने लगे हमारे पैसे गिर गए। जब व्यवसायी ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वह फ्रिज के अंदर लगी तांबे की प्लेट निकाल रहे थे।

जिस पर उन्होंने दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मकोडिया आम उज्जैन निवासी लडक़े और महिला के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महत्वपूर्ण खगोलीय घटना: आज है वो दिन जब दिन-रात होंगे बराबर

Wed Sep 22 , 2021
सूर्य दक्षिणी गोलार्ध में आएगा, इसके बाद छोटे होने लगेंगे दिन उज्जैन, अग्निपथ। काल गणना की दृष्टि से पूरे विश्व में उज्जैन का खास महत्व है। यहां लगे यंत्रों के माध्यम से काल गणना के अलावा ग्रहों की चाल, सूर्य व चंद्र ग्रहण, सूर्य की चाल से समय की गणना […]

Breaking News