प्रशासन चुनाव में व्यस्त, जनता त्रस्त

जनता की समस्याओं पर नहीं ध्यान

रुनिजा(बडऩगर),अग्निपथ। गांव की सरकार पंचायत चुनाव को लेकर वर्तमान में शासन प्रशासन चुनाव व्यवस्था में में व्यस्त है और इधर जनता त्रस्त है। वैसे तो रुनिजा में नालियों की समस्या हमेशा बनी रहती है। चाहे जनता द्वारा चुने हुए पंच, सरपंच हो या प्रशासक की नियुक्त हो।

कोई भी नालियों की समस्या का स्थाई हल आज तक नहीं कर पाया है। वर्तमान में आचार संहिता लगने के बाद सारे अधिकार सचिव को प्रशासक के रूप में प्राप्त है। और उन्हें गांव वालों की समस्याओं पर भी ध्यान देना है। लेकिन पंचायत चुनाव की कार्यवाही के चलते सचिव, सहायक सचिव चुनाव कार्य में व्यस्त हैं। ऐसे में मालीपुरा के लोग गंदगी व कीचड़ से परेशान हैं।

लोगों ने अपने घरों के सामने बनी नालियों को बंद कर दिया है। मालीपुरा निवासी उषा माहेश्वरी ने बताया कि हमारे घर के सामने लोगों द्वारा नाली बंद कर देने से नालियों का गंदा पानी सडक़ पर करने देने से चारो और गंदगी कीचड़ फैल रहा है। जिससे आने जाने वाले राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। इस संदर्भ में प्रशासन को ध्यान देना चाहिए वरना गंदगी और कीचड़ के साथ-साथ मच्छर पनपने से बीमारी भी फैलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचायत चुनाव के कारण बिजली कंपनी की चांदी

Sun Dec 19 , 2021
7 दिन में लगभग 11 लाख रु की बकाया राशि वसूली रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव को लेकर किसी का फायदा हुआ हो या ना हुआ हो। लेकिन मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी की चांदी हो गई है। शासन द्वारा पंच, सरपंच, जनपद, जिला पंचायत सदस्यों के नाम […]

Breaking News