एक घंटे की मूसलधार बारिश से खाचरौद का तालाब ओवरफ्लो, घर-दुकानों में भरा पानी

1
Khachrod rain water flood

खाचरौद, अग्निपथ। नगर एवं अंचल में अनवरत वर्षा का जारी है। जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट दिखाई दे रही है। सोयाबीन की फसल पक कर कटाई के लिए तैयार हैं , परंतु वर्षा जारी रहने से किसान कटाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं शुक्रवार शाम 4.30 बजे से एक घंटे तक हुई मूसलधार बारिश ने नगर की मुख्य सडक़ों व गलियों को जलमग्न कर दिया।

तेज बारिश के चलते गोपाल मार्ग, गणेश देवली मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। साथ ही खोकरा की चौकी, गणेश देवली, जवाहर मार्ग स्थित दुकानों, घरों व निचली बस्तियों के घरों में पानी भरा गया। वहीं जन जीवन भी अस्त व्यस्त नजर आया। तेज बारिश के चलते नगर का तालाब भी ओवर फ्लो हो जाने से पानी सडक़ों पर आ जाने से दुकाने जलमग्न हो गईं।

यह भी पढ़ें : लगातार बारिश ने किसानों के मुंह में आया निवाला छीना

यह भी पढ़ें : तेज बारिश से खेतों में भरा पानी, किसानों के चेहरे मायूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थांदला प्रशासन का कमाल, कागजों में कुछ और धरातल पर कुछ और

Fri Sep 24 , 2021
थांदला प्रशासन का कमाल, कागजों में कुछ और धरातल पर कुछ और झाबुआ, अग्निपथ (मनोज चतुर्वेदी)। आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में थांदला एक ऐसा स्थान है जहां किसी भी नियम कानून से हटकर किसी भी विभाग से सम्बंधित कैसा भी अवैध कार्य हो वह आसानी से वैध हो जाता है। […]

Breaking News