तेज बारिश के साथ कडक़ड़ा कर दो जगह बिजली गिरी

रुनिजा(बडऩगर),अग्निपथ। गणेशोत्सव से चालू हुआ बारिश का दौर भादो मास में श्राद्ध पक्ष में भी निरन्तर जारी है। बारिश से एक ओर फसलो को नुकसान हो रहा तो खेतो में लगे ट्यूबवेल अपने आप पानी उगल रहे है।

24 सितम्बर को भी रुनिजा क्षेत्र में तीन बजे से बिजली की चमक व बादलो की गडग़ड़ाहट से चालू हुई बारिश कभी तेज तो कभी कम गिरती रही जो 6 बजे तक लगातार जारी रही। इस बीच रुनिजा रेल्वे स्टेशन के पास अल्लानुर पिता दाऊद के खेत में बिजली गिरी ।

हालांकि किसी प्रकार का कोई नुकसान नही हुआ। परन्तु यहां से 2 किलोमीटर दूर मोहब्बत पिता इस्माइल के पशु बांधने वाले कमरे पर गिरने से मकान की दीवाल क्षतिग्रस्त हो गई। माधवपुरा प्रधान प्रतिनिधि सर्फराज ने बताया उक्त हादसे में कोई जन हानि नही हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तराना कानीपुरा-उज्जैन मार्ग बारिश ने किया बन्द

Sat Sep 25 , 2021
तराना, अग्निपथ। शनिवार शाम हुई तेज बारिश के कारण तराना कानीपुरा-उज्जैन मार्ग पर बाकडिय़ा खाल की रपट के ऊपर से निकलने वाले पानी ने मार्ग बंद कर दिया। यहांपर बन रहे पुल का काम अभी अधुरा है। मूसलधार बारिश से गांव में पानी ही पानी बडऩगर,अग्निपथ। खरसोद खुर्द में शनिवार […]
Tarana barish ne roka rasta

Breaking News