कड़वाला में विधायक निधि से निर्मित यात्री प्रतिक्षालय में अज्ञात लोगों ने की तोड़ फोड़, कांग्रेस ने थाने में आवेदन देकर की कार्यवाहीं की मांग

बड़ौद, अग्निपथ। कड़वाला जोड़ पर कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े द्वारा विधायक निधि से बनाये गये यात्री प्रतिक्षालय को गत रात्री में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा तोड़-फोड़ कर छतीग्रस्त कर दिया साथ हीं प्रतिक्षालय में लगे पोस्टर जिसपर भारतमाता एवं विधायक के फोटो थे को जला दिया। घटना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा गया। ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ौद थाने में आवेदन देकर कार्यवाहीं की मांग की।

इस मोके पर बिजानगरी ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्रसिंह सोलंकी, श्यामसिंह गरबड़ा, किशोर शर्मा, शम्भुसिंह आम्बा, सरदारसिंह जमुनिया, डॉ दलेसिंह, शंकरसिंह नारेला सहीत कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुल्तानपुरा में बदमाशों का आतंक: छह घरों को बदमाशों ने बनाया निशाना, गोलियां भी चलाईं

Thu Sep 30 , 2021
ग्रामीणों में दहशत, गांव छोडऩे की दी चेतावनी विधायक ग्रेवाल पहुॅचे घटनास्थल पर ग्रामीणों से की चर्चा सरदारपुर, (विष्णु पडियार), अग्निपथ। ग्राम पंचायत भोपावर के मजरे सुल्तानपुरा में बुधवार-गुरुवार की रात बदमाशों ने 6 घरो को अपना निशाना बनाया। वारदात के दौरान बदमाशों ने ग्रामीणों से मारपीट की और उन […]

Breaking News