शरदोत्सव में पोरवाल महिला मंडल ने किया गरबा रास

बडऩगर, अग्निपथ। पोरवाल महिला मंडल द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर गरबा रास का आयोजन पोरवाल मंदिर पर किया गया। सर्वप्रथम महिलाओं द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। फिर बालिकाओं व महिलाओं द्वारा अनेक नयनाभिराम गरबे रास गीतों पर किए गए । समाज द्वारा खीर व स्वल्पाहार वितरित किया गया। समाज के सभी लोगो ने उपस्थित होकर आनन्द प्राप्त किया। जानकारी अध्यक्ष मनीषा पोरवाल द्वारा दी गई।

शायनिंग क्लब के शरदोत्सव में बरसा काव्य रस

नगर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था शायनिंग क्लब द्वारा शरदोउत्सव की बेला में काव्य रस वर्षा एवं दुग्ध पान का आयोजन रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित आर्य समाज सभागृह में किया गया। मुख्य अतिथि आर्य समाज अध्यक्ष माणकलाल राठौड़ थें। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाइनिंग क्लब के अध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह चौहान ने की।

विशेष अतिथि के रूप में संस्था के उपाध्यक्ष मुकेश मोरवाल, पूर्व अध्यक्ष सुशील गोधा एवं अतुल पलवा उपस्थित थें। माँ सरस्वती वंदना गीतकार अजय पण्डया ने प्रस्तुत की। नगर के साहित्यकार प्रेमचंद माहेष्वरी, योगेश जोशी, सुरेशचंद्र माहेश्ववरी, राजेन्द्र सिंह पंवार, सुरेश उबाल, सरिता यादव, शमशादद जख्मी, मनीष पांचाल, सुरेश पठारे, नंदकिशोर समीर, सुभाष तिवारी आदि रचनाकारों ने अपनी समसामयिक रचनाओ से वातावरण को ऊँचाइयाँ दी। संचालन प्रमोद पंचोली ने किया आभारा संतोष भंडारे ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरटीओ कार्यालय में ग्राहक को लेकर एजेंटों में मारपीट, मामला दर्ज

Thu Oct 21 , 2021
एक एजेंट ने दूसरे एजेंट पर धमकाने और जान से मारने का आरोप लगाया उज्जैन, अग्रिपथ। आरटीओ कार्यालय में दो एजेंटों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों प्लास्टिक के पाइप से एक दूसरे के साथ भिड़ गए। इसमें एक एजेंट ने चार लोगों के खिलाफ […]

Breaking News