रतलाम की बैंक कॉलोनी में चोरी करने वाले चार गिरफ्तार

जावरा/रतलाम, अग्निपथ। पुलिस ने रतलाम स्थित बैंक कॉलोनी में हुई चोरी का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है। चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए चुराए गए दो लाख रु. कीमत के गहने भी बरामद कर लिए है।

एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि 10 अक्टूबर की रात को अज्ञात चोरों ने बैंक कॉलोनी निवासी पुष्पलता पति रामनारायण शर्मा के घर में घुस कर चोरी की थी। फरियादिया ने पुलिस को बताया था कि रात करीब तीन बजे अचानक उनकी नींद खुली तो दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर में चोरी कर रहे थे। श्रीमती शर्मा ने उन्हे रोकने का प्रयास किया तो चोरों ने उनके साथ झूमाझटकी की और चोरी करके वहां से भाग गए। इस झूमाझटकी में पुष्पलता के हाथ में चोट भी लगी थी।

चोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए चोरों की तलाश प्रारंभ की थी। पुलिस ने अपने मुखबिरों की मदद से चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कडी पूछताछ की तो चोरी की इस वारदात का पर्दाफाश हो गया। एसपी ने बताया कि इस वारदात में मोहन नगर निवासी इमरान उर्फ अय्या पिता मोहम्मद साबिर, अब्दुल मुख्तलिफ पिता अब्दुल सलीम, इमरान उर्फ गोलू पिता युनूस खान तथा मोइन उर्फ मोनू पिता रफीक खान शामिल थे। इनमें से मोइन और अब्दुल मुख्तलिफ वारदात वाले दिन श्रीमती शर्मा के घर में घुसे थे। जबकि इमरान उर्फ गोलू और इमरान उर्फ अय्या बाहर खडे होकर रेकी कर रहे थे।

दो लाख के आभूषण जब्त

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियोंं के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण जिनमें एक सोने की चैन, दो चूडियां, दो अंगूठिया और एक सोने की पाटली, बरामद कर लिए है। चुराए गए आभूषणों की कीमत लगभग दो लाख रुपए है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से इमरान उर्फ अय्या के खिलाफ हत्या, चोरी और मारपीट के प्रकरण पहले से ही दर्ज है तो वहीं मोईन के खिलाफ भी चोरी और अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IND vs PAK: बाबर की सेना पर होगी विराट जीत? टीम इंडिया के सामने कितनी मजबूत पाकिस्तानी टीम

Sun Oct 24 , 2021
मैच समय:- शाम 7: 30 बजे से नई दिल्ली। महामुकाबले का इंतजार बस खत्म होने को है। टी-20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 स्टेज में भारत की भिड़ंत चिर प्रतिद्वंद्वि पाकिस्तान से आज रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होनी है। तमाम क्रिकेट फैन्स की निगाहें इस हाई-वोल्टेज मैच […]

Breaking News