लेनदेन के विवाद में युवक पर प्राणघातक हमला

देवास, अग्निपथ। जिले के कन्नौद थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे पर शराब की बोतल से हमला कर दिया। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम करीब 7 बजे जंजाल खेड़ी घाट पर फॉरेस्ट डिपो के सामने नीलेश पिता शंकर निवासी कन्नौद पर आरोपी राहुल पिता मांगीलाल निवासी कन्नौद ने बीयर की बोतल से हमला कर दिया। इसमें निलेश को गले पर गंभीर चोट आई है। जिसकी रिपोर्ट घायल के बड़े भाई विष्णु साड़ीवाल ने थाने में दर्ज कराई। निलेश को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉ राजकुमार बारवाल एवं डॉ दीपक यादव की मौजूदगी में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।

प्राणघातक हमले के मरीज को बेहोशी की हालत होने के कारण डॉक्टरों ने अपने अभिमत में इंदौर रेफर किया। शासकीय एंबुलेंस के लिए परिजन बहुत देर तक परेशान होते रहे। किराए के वाहन से मरीज को इंदौर उपचार के लिए पहुंचे हैं। थाना प्रभारी शिवमुरत यादव ने जानकारी देते बताया कि फरियादी विष्णु साड़ीवाल की रिपोर्ट पर आरोपी राहुल बिंजवा के विरुद्ध धारा 307, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए टीम भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

न्यूजीलैंड को हराकर हमने भारत को बचा लिया, अच्छे पड़ोसी ऐसा ही करते हैं:- शोएब अख्तर

Wed Oct 27 , 2021
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया और इस हार के बाद अपना सेमीफाइनल का रास्ता काफी आसान कर लिया है। पाकिस्तान की इस जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने टीम इंडिया पर तंज कसा है। अख्तर ने कहा कि इंडियन्स की जान फंसी हुई […]

Breaking News